दमोह के दंगल का आखिरी दिन: शाम 7 बजे थम जाएगा प्रचार, इससे पहले भाजपा ग्रामीण इलाकों और कांग्रेस शहरी क्षेत्र में मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट करने झोंक रही ताकत

दमोह के दंगल का आखिरी दिन: शाम 7 बजे थम जाएगा प्रचार, इससे पहले भाजपा ग्रामीण इलाकों और कांग्रेस शहरी क्षेत्र में मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट करने झोंक रही ताकत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Damoh
  • The Campaign Will Stop At 7 Pm, Before This, The BJP Is Pushing The Voters In The Rural Areas And Congress Urban Areas To Vote In Their Favor

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दमोह16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस प्रत्याशी की बेटी मतदान की अपील करती हुई।

दमोह विधानसभा-55 के उपचुनाव में गुरुवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन हैं। शाम 7 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके पहले प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा जहां ग्रामीण इलाकों में चुनावी सभा और जनसंपर्क कर रही है। वहीं कांग्रेस शहरी इलाके में मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट की अपील कर रही है। इसके साथ ही पार्टियों ने अपने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मतदान कराने की जिम्मेदारी सौंप दी है। ऐसे में प्रचार थमते ही शुक्रवार से कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क करेंगे। गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद प्रचार का जिम्मा उनकी बेटी ने संभाला है। बेटी रूपाली टंडन सुबह से ही शहरी क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क में जुटी हुई है। वहीं पार्टी के अन्य कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों में वोट मांग रहे हैं। यहां बता दें शाम करीब 4 बजे से दमोह में ठहरे पार्टियों के पदाधिकारी व बाहरी नेताओं की वापसी शुरू हो जाएगी।

दमोह उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन कोरोना पॉजिटिव:खुद को होम आइसोलेट किया, बेटी बोलीं- सरकार ने दमोह में लॉकडाउन क्यों नहीं लगाया

भाजपा का रूख ग्रामीण मतदाताओं की तरफ
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्रों की ओर रूख किया है। भाजपा को जीत के लिए ग्रामीण मतदाताओं का भरोसा है। क्योंकि भाजपा को शहरी क्षेत्र में स्थितियां अपने पक्ष में नजर नहीं आ रही है। इसलिए गुरुवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा पार्टी कार्यकताओं के साथ चुनाव प्रचार थमने के बाद जनसंपर्क को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं के बीच केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल। (फाइल फोटो)

कार्यकर्ताओं के बीच केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल। (फाइल फोटो)

कांग्रेस ने अपनाई एक बूथ पर दस यूथ की रणनीति

कांग्रेस दमोह उपचुनाव जीतने के लिए लगातार अपनी रणनीति बदल रही है। 17 अप्रैल को दमोह में 359 मतदान केंद्रों पर होने वाले मतदान को लेकर कांग्रेस ने एक बूथ पर 10 यूथ की रणनीति अपनाई है। कांग्रेस ने हर बूथ पर दस कार्यकर्ता तैनात किए हैं, जो मतदान के दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में वोट डालने के लिए केंद्र तक लाएंगे। ठीक इसी तरह भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर 11-11 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की है। ये टीमें चुनाव प्रचार थमने के बाद से सक्रिय होगी और मतदान होने तक अपने -अपने बूथ पर कार्य करेंगी।

खबरें और भी हैं…



Source link