- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ipl
- RCB Vs SRH 6th IPL Match Photos Update; Virat Kohli Shahbaz Ahmed Harshal Patel Glenn Maxwell Photos;Royal Challengers Bangalore Vs Sunrisers Hyderabad Latest Photos Gallery
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चेन्नई21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हर्षल पटेल को पर्पल कैप सौंपते
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2021 सीजन के छठे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 रन से हरा दिया। यह बेंगलुरु टीम की इस सीजन में लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने MI को पहले मैच में हराया था। बेंगलुरु की जीत में ग्लेन मैक्सवेल ने अहम रोल निभाया। उन्होंने 41 बॉल पर 59 रन की पारी खेली। यह 4 सीजन के बाद IPL में उनकी पहली फिफ्टी रही।
इससे पहले मैक्सवेल ने मई, 2016 में KKR के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी। वहीं, MI के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले हर्षल पटेल ने इस मैच में 2 विकेट लिए। वे 7 विकेट के साथ सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में टॉप पर पहुंच गए। हैदराबाद के खिलाफ एक ओवर में 3 विकेट लेने वाले शाहबाज अहमद ने उन्हें पर्पल कैप सौंपी।
मैच शुरू होने से पहले पिच का मुआयना करते सनराइजर्स हैदराबाद के जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर।
पिछले सीजन में RCB के टॉप स्कोरर रहे देवदत्त पडिक्कल इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। वे 13 बॉल पर 11 रन बनाकर आउट हुए।
RCB के लिए विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल ने अहम पारी खेली। विराट ने 29 गेंद पर 33 रन और मैक्सवेल ने 41 बॉल पर 59 रन बनाए। इसी की बदौलत बेंगलुरु टीम अच्छे टोटल तक पहुंच सकी।
राशिद खान ने बाउंड्री पर शाहबाज अहमद का शानदार कैच लपका। इसके अलावा उन्होंने अच्छी गेंदबाजी भी की। राशिद ने एबी डिविलियर्स और वॉशिंगटन सुंदर को आउट किया।
बाउंड्री पर डाइव लगाकर कैच लेते SRH के मनीष पांडे। उन्होंने राशिद की बॉल पर सुंदर का शानदार कैच लपका।
मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद को पहला झटका दिया। उन्होंने ऋद्धिमान साहा को आउट किया। सिराज ने मैच में 2 विकेट लिए।
हैदराबाद की पारी के दौरान कोच ब्रैड हैडिन से बात करते केन विलियम्सन। विलियम्सन लगातार 2 मैच से टीम का हिस्सा नहीं हैं।
डेविड वॉर्नर ने हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 37 बॉल पर 54 रन की पारी खेली। जेमिसन ने उनका विकेट लिया।
17वें ओवर में शाहबाज अहमद ने हैदराबाद के जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे और अब्दुल समद का विकेट लेकर मैच पलट दिया।
मुंबई के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले हर्षल पटेल ने इस मैच में 2 विकेट लिए। उन्होंने विजय शंकर और नदीम को आउट किया। वे 7 विकेट के साथ अब तक सीजन के हाईएस्ट विकेट टेकर हैं।
हैदराबाद के जेसन होल्डर को रन आउट करने की कोशिश करते बेंगलुरु के विकेटकीपर एबी डिविलियर्स।
जीत के बाद जश्न मनाती बेंगलुरु टीम।
मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हर्षल (दाएं) को पर्पल कैप सौंपते शाहबाज अहमद (बाएं)।
मैच के दौरान हैदराबाद को सपोर्ट करतीं फ्रेंचाइजी की को-ओनर काविया मारन।
मैच के दौरान अपनी सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करते फ्रेंचाइजी के मालिक कलानिधी मारन।
मैच देखने पहुंचे IPL के अंतरिम CEO हेमंग अमीन।