रेमडेसिविर मामले में बड़ी कार्रवाई: 16 बॉक्स के साथ पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया, हिमाचल में किसी कंपनी से लेकर आए 400 इंजेक्शन मिले

रेमडेसिविर मामले में बड़ी कार्रवाई: 16 बॉक्स के साथ पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया, हिमाचल में किसी कंपनी से लेकर आए 400 इंजेक्शन मिले


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Madhya Pradesh Breaking News; Vinay Tripathi Arrested For Selling Fake Remdesivir Injection In Indore

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेमडेसिविर की कालाबाजारी मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नकली इंजेक्शन बेचने के मामले में गिरफ्त में आए डॉ. विनय त्रिपाठी नामक व्यक्ति के पास से पुलिस ने 16 बॉक्स बरामद किए हैं। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि वह इन इंजेक्शन को हिमाचल प्रदेश से लेकर आया है। यह अभी अंडर रिसर्च हैै। पुलिस मामले में उससे पूछताछ कर रही है।

प्रेस क्लब में कलेक्टर और डीआईजी ने मीडिया को यह जानकारी दी।

प्रेस क्लब में कलेक्टर और डीआईजी ने मीडिया को यह जानकारी दी।

डीआईजी मनीष कपूरिया ने बताया कि खंडवा रोड स्थित डॉ. विनय त्रिपाठी नामक व्यक्ति को पकड़ा गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का स्टॉक किसी व्यक्ति के पास है। जो इंदौर में सप्लाई करने वाला है। इस पर टीम ने पड़ताल के बाद त्रिपाठी को पकड़ा। इनके पास से 16 पैकेट मिले। एक पैकेट में 25 वायल थे। इस प्रकार से विनय के पास से पुलिस को कुल 400 वायल मिले हैं। जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो पता चला कि ये हिमाचल प्रदेश से इंजेक्शन लेकर आए हैं। इनसे दस्तावेज पूछे गए तो उनके पास कोई कागजात नहीं मिले। मामले में क्राइम के साथ ड्रग विभाग की टीम भी जांच कर रही है। इसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा। पता चला है कि व्यक्ति फार्मा बिजनेस से जुड़ा है। पीथमपुर में उसकी यूनिट है।

खबरें और भी हैं…



Source link