लॉकडाउन में वैक्सीनेशन की रफ्तार घटी: सामान्य दिनों में लक्ष्य से अधिक लग रही थी वैक्सीन, अब रोज लक्ष्य से कम हो रहा वैक्सीनेशन

लॉकडाउन में वैक्सीनेशन की रफ्तार घटी: सामान्य दिनों में लक्ष्य से अधिक लग रही थी वैक्सीन, अब रोज लक्ष्य से कम हो रहा वैक्सीनेशन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Vaccine Seemed To Be More Than The Target In Normal Days, Now The Vaccination Is Decreasing From The Target Every Day

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में वैक्सीनेशन की रफ्तार कोरोना कर्फ्यू के कारण घट गया है। चार दिन का विशेष अभियान भी संख्या नहीं बढ़ा पाया।

  • जबलपुर में अब तक 3.60 लाख लोगों को लग चुकी है वैक्सीन, 45-59 वर्ष के आयु वाले टीका लगवाने में सबसे आगे

लॉकडाउन ने वैक्सीनेशन की रफ्तार घटा दी है। हालांकि वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों पर रोक नहीं है। पर कोरोना के बढ़ते संकट के बीच में कई लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। तीन महीने पहले 16 जनवरी से जिले में वैक्सीनेशन शुरू हुई थी। अब तक सिर्फ 3.60 लोगों को ही वैक्सीन लग पाई। 14 अप्रैल को भी 25 हजार की तुलना में 19 हजार के लगभग ही वैक्सीन लग पाई।

जानकारी के अनुसार नौ अप्रैल को जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू होते देखकर 22 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इसी के बाद से वैक्सीन की रफ्तार भी घट गई। 14 अप्रैल को जिले में 211 सेशन आयोजित किए गए थे। 25 हजार का लक्ष्य निर्धारित था, लेकिन सेंटर्स पर 76 प्रतिशत लोग ही पहुंच पाए। मतलब 19 हजार 51 लोग ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे। इसमें 12 हजार 474 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है।
चार दिन का टीकाकरण महोत्सव समाप्त
जिले में चार दिन का टीकाकरण महोत्सव शुरू किया गया था। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच चलाए जा रहे इस महोत्सव का उद्देश्य टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने का था। पर कोरोना कर्फ्यू के चलते सारे प्रयासों पर पानी फिर गया। टीकाकरण में 45-59 वर्ष के लोग सबसे अधिक आगे आ रहे हैं। 12 हजार 474 लोग इसी उम्र के लोग पहला डोज लगवाने पहुंचे थे।

पिछले एक सप्ताह में इस तरह हुआ वैक्सीनेशन
तारीख लक्ष्य सेशन वैक्सीन लगा
14 अप्रैल 25000 211 19051
13 अप्रैल 25000 198 12695
12 अप्रैल 25000 201 17083
11 अप्रैल 2500 199 16002
10 अप्रैल 25000 201 17083
09 अप्रैल 23500 198 21218
08 अप्रैल 12850 174 10635

अब तक जिले में 3.60 लाख लोगों को लग चुका है टीका
जिले में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू हुआ था। अब तक तीन महीने में 3.60 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है। वैक्सीनेशन में एक बड़ी लापरवाही ये देखने को मिल रही है कि पहला डोज लगवाने वाले बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो दूसरा डोज लगवाने नहीं पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के डीन डाॅक्टर प्रदीप कसार के मुताबिक जब तक दूसरा डोज नहीं लगवाते हैं, ये टीका प्रभावी नहीं होगा। दूसरा डोज लगवाने के 14 दिन बाद ही एंडीबॉडी बनती है। इस लिए हर हाल में दूसरा डोज लगवाएं।

इस तरह जिले में अब तक हुआ वैक्सीनेशन
वैक्सीन लगवाने की श्रेणी लक्ष्य वैक्सीन लगवाई
हेल्थ वर्कर्स पहला डोज 20098 24058
हेल्थ वर्कर्स दूसरा डोज 24022 14441
फ्रंट लाइन वर्कर्स पहला डोज 17917 17864
फ्रंट लाइन वर्कर्स दूसरा डोज 17778 11258
45-60 उम्र को पहला डोज 00 159472
45-60 उम्र को दूसरा डोज 90255 3421
60 की उम्र को पहला डोज 00 124896
60 की उम्र को दूसरा डोज 98067 4665

खबरें और भी हैं…



Source link