शडडोल में भाजपा जिलाध्यक्ष की बर्थडे पार्टी: गाइडलाइन की उड़ाई धज्जियां; नेता को लड्‌डुओं से तौला, आतिशबाजी कर एक दर्जन केक भी काटे

शडडोल में भाजपा जिलाध्यक्ष की बर्थडे पार्टी: गाइडलाइन की उड़ाई धज्जियां; नेता को लड्‌डुओं से तौला, आतिशबाजी कर एक दर्जन केक भी काटे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Flange Of Guideline; The Leader Was Weighed With Fights, Fireworks And Cut A Dozen Cakes

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

शहडोल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा जिलाध्यक्ष ने गाइडलाइन �

पूरा प्रदेश कोरोना से लड़ रहा है। रोजाना हो रही मौतों से श्मशान में जगह नहीं बची है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के नुमाइंदे बर्थडे पार्टी मनाने में व्यस्त हैं। शहडोल में 16 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू है। बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए बर्थडे पार्टी मना रहे हैं। उन्हें लड्‌डुओं से तौला जा रहा है। आतिशबाजी की जा रही है। यह स्थिति तब है, जब शहडोल में कोरोना के 790 एक्टिव केस हैँ। 19 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैँ।

13 अप्रैल को भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह का जन्मदिन था। कलेक्टर ने जिले में लॉकडाउन लगाते हुए नवरात्र पर्व, अन्य धर्मों के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया था। शनिवार-रविवार के बाद 16 अप्रैल की सुबह तक लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन में भाजपा जिलाध्यक्ष का गाइडलाइन को ताक पर रखकर बर्थडे पार्टी मनाने का वीडियो सामने आया है।

वीडियो में दिख रहा है, पार्टी में कई लाेग मौजूद हैँ। हालांकि ज्यादातर लोग चेहरे पर मास्क तो लगाए हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग नदारद है। समर्थक उन्हें फूलों से सजी तराजू पर बिठाते हैँ। तराजू के एक पलड़े में खुद कमल प्रताप सिंह और दूसरे पलड़े में लड्डू रखे हैं। इस बीच समर्थक भाजपा जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारे भी लगाते हैँ। जमकर आतिशबाजी भी की जाती है। जिलाध्यक्ष टेबल पर सजे करीब एक दर्जन केक बारी-बारी से काटते हैँ। इसके बाद सभी एक-दूसरे को केक खिलाते हैँ। पूरे कार्यक्रम की वीडियो भी बनाई जा रही है। किसी ने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

सोहागपुर एसडीएम शेरसिंह मीणा का कहना है कि पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी।

14 अप्रैल को सामने आए 193 केस
शहडोल में 14 अप्रैल को सबसे ज्यादा 193 कोरोना के नए मामले सामने आए। इस दिन 648 नमूनों की जांच की गई। जिले में एक्टिव केस 790 हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link