- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Due To The Activation Of The Weather System, The Clouds Covered In The Sky, The Coolness In The Atmosphere Due To The Effect Of The Winds, Relief From The Heat.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सुबह से आसमान में बादलों ने जमाया डेरा, हवाएं चलीं।
वेदर सिस्टम सक्रिय होने और वातावरण में आ रही नमी के कारण सागर के मौसम का मिजाज बदला है। सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा है। वहीं हवाओं का दौर जारी है। हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार सुबह से ही मौसम बदला नजर आया। आसमान में बादल रहे। इस दौरान सागर का तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अचानक बदले मौसम से वातावरण में ठंडक आई है। जबकि दो दिन पहले सागर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार पहुंच गया था। वहीं गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। लेकिन सक्रिय चार वेदर सिस्टम के असर से मौसम ने करवट बदली और पारे में गिरावट आई है। इससे आगामी दो दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर सक्रिय है। साथ ही पश्चिमी राजस्थान पर प्रेरित चक्रवात बना है। द्रोणिका भी बनी है। इन चार वेदर सिस्टमों के असर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से वातावरण में नमी आ रही है। इसी के असर से मौसम का मिजाज बदला है।