- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Sagar Arrives At 650 Remedisvir Injections In 14 Boxes, Serious Patients Will Get Relief
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर साग�
कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने स्पेशल हेलिकॉप्टर की मदद से सागर राहत की दवा भेजी है। गुरुवार शाम को हेलिकॉप्टर 14 बॉक्सों में करीब 650 रेमडेसिविर इंजेक्शनों की खेप लेकर ढाना स्थित हवाई पट्टी पर पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग ने इंजेक्शन रिसीव कर सुरक्षित रखवाए हैं। रेमडेसिविर इंजेक्शन आने से अस्पताल में भर्ती कोरोना के गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी। सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्घ ने बताया हेलिकॉप्टर से करीब 650 रेमडेसिविर इंजेक्शन आए हैं। भर्ती मरीजों को जरूरत के अनुसार रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाए जा रहे है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन ने जरूरत के अनुसार इंजेक्शन भेजे हैं। यहां बता दें कोरोना संक्रमण बढऩे के साथ ही बाजार में रेमडेसिविर इंजेक्शनों की किल्लत हो गई थी। मरीज के परिजन इंजेक्शन के लिए इधर-उधर भटक रहे थे। वहीं कई स्थानों पर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की गई। इंजेक्शन की किल्लत और मरीजों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने कदम उठाया और रेमडेसिविर इंजेक्शन स्पेशल हेलिकॉप्टर से भेजकर राहत पहुंचाई है।