CM शिवराज का बेटा भी पाॅजिटिव: आंकड़ा डरावना है, प्लीज आप घर में ही रहिए…MP में पहली बार 24 घंटे में 10 हजार 166 नए केस, 53 मौतें

CM शिवराज का बेटा भी पाॅजिटिव: आंकड़ा डरावना है, प्लीज आप घर में ही रहिए…MP में पहली बार 24 घंटे में 10 हजार 166 नए केस, 53 मौतें


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh (MP) Coronavirus Record New Cases; Shortage Of Ventilators Icu Beds, Oxygen In Bhopal Indore Hospitals

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय भी संक्रमित

मध्यप्रदेश में कोरोनाकाल में पहली बार एक दिन में 10 हजार 166 नए संक्रमित मिले। 53 मरीजों की मौत हो गई। शहरों में बेड के लिए मरीज भटक रहे हैं। ऑक्सीजन के लिए मारामारी मची है। श्मशानों में अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग लगी हुई है। इंदौर में आधिकारिक तौर पर छह मौतें दर्ज की गईं तो भोपाल में उससे ज्यादा आठ। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय भी संक्रमित हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। दैनिक भास्कर आप से अपील करता है कि हालत बेहद चिंताजनक हैं। आप घर में रहिए, सुरक्षित रहिए..! मुख्यमंत्री शिवराज ने भी सुबह अपना कोविड टेस्ट कराया है। एंटीजन टेस्ट निगेटिव है, RT-PCR रिपोर्ट आना बाकी है। इंदौर में भाजपा MLA मालिनी गौड़ की सास, बेटे, बहू के साथ 2 साल की पोती भी पॉजिटिव आई है।

सरकार की तरफ से हर दिन बयान आता है कि कोरोना को कंट्रोल करने के लिए लॉकडाउन विकल्प नहीं है। ऐसे में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया। इसके बावजूद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदेश के 25 शहरों में अब तक कोरोना कर्फ्यू लगाया जा चुका है। बुधवार को रीवा, टीकमगढ़ और छतरपुर में भी टोटल लॉकडाउन करने का फैसला इन जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने लिया। इससे पहले मंगलवार को डिंडौरी, धार, होशंगाबाद और ग्वालियर में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था।

मार्च माह में प्रदेश के चारों बड़े शहरों में अधिक संक्रमित मिल रहे थे, लेकिन अप्रैल माह में छोटे शहरों में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 55,694 पहुंच गया है। इसमें से 60% केस सिर्फ 12 जिलों में हैं जबकि मार्च में 50% केस भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में आ रहे थे।

दमोह उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन कोरोना पॉजिटिव, बेटी बोलीं- सरकार ने दमोह में लॉकडाउन क्यों नहीं लगाया

सबसे ज्यादा मौतें भोपाल में
प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4365 पहुंच गया है। इसमें 14 अप्रैल को हुई 53 मौतें भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे मे सबसे ज्यादा 8 मौतें भोपाल में दर्ज की गईं। प्रशासन ने इंदौर और जबलपुर में 6-6 और ग्वालियर में 5 और रतलाम में 4 मौतें होना बताया है। इसके अलावा बैतूल, उज्जैन, विदिशा, रायसेन, सागर, धार, और शहडोल में 2-2 मौतें हुईं। इसी तरह आगर मालवा, अनपूपुर, राजगढ़, बालाघाट, गुना, हरदा, खरगोन में 1-1 मरीजों ने दम तोड़ा।

इंदौर में MLA का पूरा परिवार संक्रमित:मालिनी गौड़ की सास, बेटे, बहू के साथ 2 साल की पोती भी पॉजिटिव; भाजपा विधायक की रिपोर्ट निगेटिव पर वे भी होम आइसोलेशन में

सीएम की मीटिंग का दौर जारी
CM शिवराज सिंह चौहान कोरोना को कंट्रोल करने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं। गुरुवार को कलेक्टर- कमिश्नरों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बात करेंगे। इससे पहले काेरोना के लिए गठित सलाहकार समिति के सदस्यों से मुख्यमंत्री ने चर्चा की। दोपहर बार अफसरों के साथ फिर बैठक करेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link