IPL 2021: आज दिल्ली का सामना राजस्थान से, अब कुछ ही देर में ,शुरू होगा मैच

IPL 2021: आज दिल्ली का सामना राजस्थान से, अब कुछ ही देर में ,शुरू होगा मैच


नई दिल्ली: आईपीएल 2021 के 7वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होना है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली की टीम ने इस साल के आईपीएल की शानदार शुरुआत करते हुए सीएसके को मात दी, जबकि राजस्थान को एक रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था.

हेड टू हेड में दोनों टीमें बराबरी पर

आईपीएल में इन दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो इन टीमों के बीच अब तक 22 मैच खेले गए हैं, जिनमें से इन दोनों ही टीमों ने 11-11 मैच जीते हैं. हालांकि पिछले पांच मैचों में से दिल्ली ने 4 में बाजी मारी है और राजस्थान ने सिर्फ एक मुकाबला जीता है. 

राजस्थान की पूरी टीम: 

संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्रू टाई, जयदेव उनादकट,  मयंक मार्कंडेय,  यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, क्रिस मॉरिस,  शिवम दुबे, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान, लियाम लिविंगस्टोन, केसी करियप्पा, आकाश सिंह, कुलदीप यादव

ये हो सकती हैं संभावित 11:

मनन वोहरा, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, डेविड मिलर, शिवम दूबे, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया. 

दिल्ली की पूरी टीम: 

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, एक्सर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, एन्रीच नटर्जे, प्रशांत शर्मा, अवंत शर्मा , स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपाल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरीवाला, एम सिद्दार्थ, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स

ये हो सकती हैं संभावित 11: 

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, क्रिस वोक्स, टॉम कुरेन / कगीसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, अवेश खान





Source link