IPL 2021: कगिसो रबाडा ने मैदान पर प्रैक्टिस शुरू कर दी है. (DC/Twitter)
IPL 2021: एनरिच नॉर्खिया और रबाडा छह अप्रैल को साथ में मुंबई पहुंचे थे. उन्हें सात दिन के कड़े पृथकवास और नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद दूसरे मैच से खेलना था
ऐसी खबरें थी कि नॉर्खिया पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. आईपीएल की मानक संचालन प्रक्रिया के तहत पॉजिटिव पाये गए सभी खिलाड़ियों की दोबारा जांच कराई जा रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पहली रिपोर्ट अलग नहीं थी.
बड़ी खबर: विराट कोहली की इस हरकत पर मैच रेफरी ने लगाई फटकार
विराट कोहली को पछाड़ ODI रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे बाबर आजम, वसीम जाफर ने दी चेतावनीएनरिच नॉर्खिया और रबाडा छह अप्रैल को साथ में मुंबई पहुंचे थे. उन्हें सात दिन के कड़े पृथकवास और नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद दूसरे मैच से खेलना था. ऐसी संभावना है कि कगिसो रबाडा अगला मैच खेलेंगे, क्योंकि दिल्ली टीम ने उनके पहले अभ्यास सत्र की तस्वीर ट्वीट की है.

टीम के एक सूत्र ने बताया, ”इस समय हमें सिर्फ इतना पता है कि नॉर्खिया की रिपोर्ट का इंतजार है क्योंकि वह पृथकवास में है. रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकते हैं.” ऐसी खबरें हैं कि टीमें आधिकारिक बयान जारी करने से पहले दूसरी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नीतिश राणा को शिविर में जुड़ने के बाद पॉजिटिव पाया गया था लेकिन उनकी अगली रिपोर्ट नेगेटिव आई.
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में आज यानी 15 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली की कोशिश जहां अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की है, वहीं राजस्थान पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली ने जीत दर्ज की थी तो राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा था.