आउट होने के बाद गुस्से में बल्ले से कुर्सी पर मारते विराट कोहली
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने 33 रन की पारी खेली
दरअसल हैदराबाद के खिलाफ कोहली ने 29 गेंदों पर 33 रन बनाए. जेसन होल्डर ने कोहली को विजय शंकर के हाथों कैच आउट करवा दिया. 33 रन पर पवेलियन लौटते हुए कोहली ने गुस्से में अपने बल्ले से कुर्सी पर मारा. कप्तान के इस गुस्से को डगआउट में बैठी आरसीबी की यंग ब्रिगेड एकटक देखती नजर आई.
#RCBvsSRHExasperated Virat Kohli caught on camera hitting a chair with his bat while walking off to pavilion after getting out tonight.#IPL2021 #IPL #ViratKohli #ABdeVilliers pic.twitter.com/6bkYCGWMad
— Shubham J. Ghatul Patil (@ghatuls) April 14, 2021
कोहली के इस गुस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखते हुए कोहली को सलाह तक दे डाली कि उन्हें अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए. वहीं एक यूजर ने लिखा कि कोहली को संभलकर खेलना चाहिए था.यह भी पढ़ें :
IPL 2021: विराट कोहली ने खेला ‘जुआ’, जीता हुआ मैच हार गया हैदराबाद, जानिये कैसे?
IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल का खुलासा, विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में दिया था RCB से खेलने का ऑफर
भले ही कोहली अपने बल्लेबाजी से ज्यादा खुश नजर नहीं आए, मगर बाद में युवा गेंदबाज शाहबाज नदीम ने उनका मूड बदलने में जरा सी भी देरी नहीं की. नदीम आरसीबी की जीत के हीरो रहे. दो ओवर में ही नदीम ने मुकाबला आरसीबी के पक्ष में कर दिया था. उन्होंने 2 ओवर में सात रन देकर 3 विकेट लिए.