IPL 2021: बैंगलोर ने 6 रन से मुकाबला जीता (फोटो-पीटीआई)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 150 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे हैदराबाद हासिल नहीं कर पाई
कप्तान ने कहा कि आप वास्तव में इन स्थितियों से जल्द बाहर नहीं आ सकते. उन्होंने कहा कि उनके पास अधिक गेंदबाजी विकल्प थे और उन अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्पों ने बीच के ओवर्स में अपना प्रभाव डाला.कोहली ने खुलासा किया कि दूसरी पारी शुरू होने से पहले उन्होंने टीम को ऐसा क्या कहा था, जिससे टीम में मैच बचाने का जज्बा जाग गया.
दबाव में किया सही काम
कप्तान ने कहा कि उन्होंने दूसरी पारी शुरू होने से पहले टीम से कहा था कि यह मत सोचो की हम 149 रन को बचाने के लिए खेल रहे हैं. यदि हमारे के लिए मैच कठिन था तो उनके लिए भी होगा. बस दबाव बनाए रखना होगा. दबाव में अगर विकेट मिल जाए तो खेल कहीं भी जा सकता है. उन्होंने कहा कि दबाव में बस हमने सही काम किया.यह भी पढ़ें :
IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल का खुलासा, विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में दिया था RCB से खेलने का ऑफर
उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और हर्षल पटेल की भी काफी तारीफ की. कोहली ने कहा कि मैक्सवेल जिस तरह से हमारे लिए खेले, उन्होंने एक बड़ा अंतर खड़ा कर दिया. हमारे पास योजनाओं की स्पष्टता है. हमने दिल्ली से हर्षल को लिया और उन्होंने आरसीबी के लिए शानदार काम किया.