IPL 2021: RCB से हारने के बावजूद भी हुआ David Warner को फायदा, तोड़ दिया MS Dhoni का ये रिकॉर्ड

IPL 2021: RCB से हारने के बावजूद भी हुआ David Warner को फायदा, तोड़ दिया MS Dhoni का ये रिकॉर्ड


नई दिल्ली: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के छठे मैच में आरसीबी (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 रन से मात दी. हालांकि ये मैच हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) के लिए खास रहा. वार्नर ने इस मैच में 37 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. वॉर्नर ने अपनी इस खास पारी के दम पर सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

धोनी से आगे निकले वार्नर 

आरसीबी (RCB) के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की 49वीं हाफ-सेंचुरी मारते ही वॉर्नर (David Warner) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) को आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा रनों के मामले में पीछे छोड़ दिया है. वॉर्नर के अब आरसीबी के खिलाफ 877 रन हो गए हैं. जबकि धोनी के विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम के खिलाफ 854 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर धोनी की ही टीम वाले सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 755 रन बनाए हैं. वहीं अगला नंबर रोहित शर्मा का आता है जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 716 रन बनाए हैं.

वॉर्नर के नाम सबसे ज्यादा पचास 

इस रिकॉर्ड के अलावा वॉर्नर (David Warner) के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा पचासों का रिकॉर्ड भी है. वॉर्नर के नाम आईपीएल में 49 फिफ्टी हैं. दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन हैं जिनके नाम 42 पचासे हैं. तीसरे नंबर पर आरसीबी (RCB) के कप्तान विराट कोहली हैं जिन्होंने आईपीएल में 39 हाफ-सेंचुरी मारी हैं. 

आरसीबी ने जीता मैच 

मैच की बात करें तो आरसीबी (RCB) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन का स्कोर खड़ा किया. आरसीबी (RCB) की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद की टीम वॉर्नर (David Warner) के पचासे के बावजूद भी हैदराबाद की टीम 9 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी. ये मैच एक समय हैदराबाद के हाथ में था, लेकिन आरसीबी के युवा स्पिनर शाहबाज अहमद ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर मैच का रुख आरसीबी की ओर बदल दिया.  





Source link