चेन्नई: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को बल्ला मार कर कुर्सी गिराना भारी पड़ गया है. विराट कोहली (Virat Kohli) को इस तरह से गुस्सा निकालने के लिए मैच रेफरी से फटकार मिली है. दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को खेले गए आईपीएल मैच में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) जब आउट होने के बाद डगआउट में पहुंचे तो उन्होंने एक कुर्सी पर अपना बल्ला दे मारा. विराट कोहली का ऐसा गुस्सा देखकर हर कोई हैरान रह गया.
Kohli frustrated with himself #RCBvsSRH #ViratKohli #IPL #IPL2021 pic.twitter.com/QS1tiKIQLo
— Abhilash Kumar (@AbhilashK95) April 14, 2021
जेसन होल्डर ने विराट को भेजा पवेलियन
विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस मैच में ओपनिंग करते हुए 29 गेंदों में 33 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके भी लगाए, लेकिन जेसन होल्डर (Jason Holder) ने विजय शंकर (Vijay Shankar) के हाथों कैच आउट करा दिया. आउट होने के बाद विराट ने जो गुस्सा दिखाया उस पर कई फैंस ने ऐतराज जताया है.
कोहली को मैच रेफरी से फटकार मिली
बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को मैच के बाद मैच रेफरी से फटकार मिली है. दरअसल, विराट कोहली को IPL की आचार संहिता (IPL Code of conduct) के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. विराट कोहली ने सिर्फ कुर्सी पर ही नहीं, बल्कि बाउंड्री लाइन पर लगे विज्ञापन बोर्ड पर भी बैट मारा था. कोहली को लेवल एक के क्लॉज 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जिसके तहत क्रिकेट उपकरणों, मैदान के सामान को नुकसान पहुंचाने या उनका अपमान करने के मामले आते हैं. आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘कोहली ने आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 के अपराध 2.2 को स्वीकार किया है. कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला आखिरी फैसला होता है.’