अक्षर पटेल, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में पहली बार मौका मिला है. (PIC-PTI/AP)
BCCI Contract List 2020-21: बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. तीन नए खिलाड़ियों अक्षर पटेल, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है. इन तीनों को सालाना करार एक करोड़ रुपए का होगा. केदार जाधव और मनीष पांडे को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है.
बीसीसीआई (BCCI) ने अक्षर पटेल, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को उनके पिछले 3-4 महीने के बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम दिया है. बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने 3 टेस्ट में 27 विकेट लिए. 4 बार पांच विकेट और 1 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया. इसके पहले वे 38 वनडे और 12 टी20 खेल चुके थे. लेकिन इंग्लैंड सीरीज टीम इंडिया के लिए इस लिहाज से महत्वपूर्ण थी कि टीम ने यहां से जीत हासिल करके वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई. फाइनल में टीम 18 से 22 जून तक न्यूजीलैंड से भिड़ेगी.
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 5 टेस्ट, 1 वनडे और 3 टी20 मैच खेले हैं. यानी सिर्फ 9 इंटरनेशनल मैच के प्रदर्शन के दम पर वे बोर्ड का कॉन्ट्रैक्ट पाने में सफल रहे. इसके पीछे ऑस्ट्रेलिया मे टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में 2-1 से मिली जीत अहम है. उन्होंने 3 टेस्ट में 13 विकेट लिए थे. वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. दौरे पर शमी, बुमराह, उमेश चोटिल हो गए थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही टेस्ट डेब्यू किया था. उन्हें घर में इंग्लैंड सीरीज में भी मौका दिया गया. उन्होंने दो मैच में 3 विकेट लिए. उन्होंने 5 टेस्ट में 16 विकेट लिए हैं. वे वनडे में विकेट नहीं ले सके हैं. वहीं 3 टी20 मैच में 3 विकेट लिए.
यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर ने खोया BCCI का भरोसा, कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में तीसरे ग्रेड में खिसकेओपनर शुभमन गिल के इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 7 टेस्ट और 3 वनडे खेले हैं. उन्होंने 7 टेस्ट में 34 की औसत से 378 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी गिल का प्रदर्शन अच्छा रहा था. उन्होंने 3 मैच में 52 की औसत से 259 रन बनाए. दो अर्धशतक भी लगाया. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट डेब्यू के बाद शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें मिला है. वनडे की बात की जाए तो उन्होंने 3 मैच में 49 रन बनाए हैं.