- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Police Personnel Were Busy In Corona Curfew Duty, Thieves Took Away Jewelry Worth Rs 3 Lakh From Home
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस जवान के यहां खुली पड़ी अलमारी
- प्रधान आरक्षक और आरक्षक के घर में हुई चोरी
कोरोना कर्फ्यू में ड्यूटी पर गए एक प्रधान आरक्षक के सूने घर के ताले चटकाकर चोरों ने नकदी, जेवर सहित करीब तीन लाख रुपए का माल पार कर दिया। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के अशोक कॉलोनी गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात की है। घटना का पता शुक्रवार सुबह ड्यूटी से लौटने पर चला। चोरी का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य वारदात हजीरा में पुलिस जवान के घर हुई है। वहां भी जवान ड्यूटी पर था।
थाटीपुर थाना क्षेत्र के अशोक कॉलोनी निवासी चंदन सिंह प्रधान आरक्षक है और अभी वह थाटीपुर थाने में ही पदस्थ है। गुरुवार रात वह अपनी ड्यूटी पर आए थे और घर के अन्य सदस्य भिण्ड में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। घर सूना था और इसी बीच चोरों ने उनके घर के ताले चटकाए और अलमारी में रखे करीब 70 हजार रुपए के साथ ही 4 तोला सोना व डेढ़ किलो चांदी के साथ ही अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। घर में वारदात का पता शुक्रवार सुबह चला जब प्रधान आरक्षक ड्यूटी से घर लौटे। उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
CCTV कैमरे में कैद संदेही
पुलिस ने जब पास लगे CCTV कैमरे खंगाले तो चोर वारदात को अंजाम देते नजर आए हैं। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने आसपास के घरों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद किया और उसके बाद पूरे घर के ताले तोड़कर सामान समेटा है।
ड्यूटी पर गए जवान के घर से गहने, नगदी चोरी
अखलेश पुत्र अनिल कुमार छारी पुलिस जवान है और अभी वह मुरार थाने में पदस्थ है। वह हजीरा पुलिस लाइन में मिले सरकारी आवास में रहते हैं। यहां पर उनके बड़े भाई वीरेन्द्र छारी का परिवार भी रहता है। वीरेन्द्र छारी का कुछ माह पूर्व ही देहांत हुआ है और वह भी पुलिस में ASI के पद पर पदस्थ थे। कुछ दिन पूर्व मां तथा अन्य परिजन उनके सरकारी आवास पर रहने आए थे और यहां दूसरे घर पर ताले डाल दिए थे। सुबह सूचना मिली थी कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं और सारा सामान बिखरा पड़ा है। मामले का पता चलते ही वह घर पर आए तो पता चला कि चोर उनके घर से 15 हजार रुपए नकदी सहित सोने व चांदी के जेवर पार कर ले गए हैं। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।