मिर्ची यज्ञ उज्जैन में किया जा रहा है.
Ujjain News: उत्तर प्रदेश (Uttar Paradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditya Nath) के लिए बंगलामुखी मंदिर में मिर्ची यज्ञ शुरू किया गया है.
बता दें कि सीएम योगी कोरोना पॉजिटिव आये हैं, जिसके बाद देश भर में उनकी स्वास्थ्य कामना के लिए प्राथना का दौर जारी है. सीएम योगी नाथ सप्रदाय के अध्यक्ष भी भैरवगड़ क्षेत्र में पीर योगी रामनाथ सहित दक्षिण से आये संत और उनके कुछ अनुयाई नाथ सम्प्रदाय के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्य नाथ योगी के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी स्वास्थ्य कामना के लिए यज्ञ कर रहे है. ख़ास बात ये की इस यज्ञ में कई किवंटल खड़ी लाल मिर्च का भी उपयोग किया जा रहा है.
रोग निवारण के लिए किया जाता यज्ञ
पीर रामनाथ ने बताया कि 9 दिनों तक शाम को चलने वाले इस मिर्ची यज्ञ का उदेश्य सीएम योगी की स्वास्थ्य कामना के आलावा जन कलयाण भी है. इस यज्ञ का को रोग निवारण के लिए भी किया जाता है. बता दें कि कोरोना से स्वास्थ्य कामना और जान कल्याण के उदेश्य से किये जा रहे इस यज्ञ में बैठे सभी लोगों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया और बिना मास्क के शोशल डिस्टेन्सिंग का भी पालन नहीं करते हुए नजर आये. यहां कोविड गाइड लाइन की धज्जियां उड़ती नजर आईं.