जबलपुर में 798 नए संक्रमित मिले: एक्टिव मरीजों की संख्या पांच हजार पार, अब 17 से 22 तक ग्रामीण कस्बों में भी लॉकडाउन

जबलपुर में 798 नए संक्रमित मिले: एक्टिव मरीजों की संख्या पांच हजार पार, अब 17 से 22 तक ग्रामीण कस्बों में भी लॉकडाउन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी है।

  • प्रशासन ने एक निजी नेत्रालय सहित चार स्थानों को कोविड केयर सेंटर के रूप में चिन्हित किया, 430 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था होगी

जिले में शुक्रवार को को भी संक्रमितों की संख्या में कोई कमी नहीं आई। कुल 798 नए संक्रमित सामने आए। प्रशासनिक बुलेटिन में सात की मौत होने की पुष्टि की गई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 17 अप्रैल से 22 तक जिले के ग्रामीण कस्बों में भी लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया है। वहीं संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच प्रशासन ने 430 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था के लिए चार स्थानों को चिन्हित किया है।

जानकारी के अनुसार प्रशासनिक कोरोना बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार 16 अप्रैल को जिले में कुल 798 नए संक्रमितों के बाद कुल एक्टिव संख्या 5102 पहुंच गई है। जबकि जिले में प्रशासन ने कुल बेडों की संख्या ही 2200 के लगभग बताई थी। प्रशासन का दावा है कि 3500 से अधिक लोग होम आइसोलेट हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 25 हजार 744 हो चुकी है। वहीं कोरोना से 575 लोग ठीक हुए। अब तक कोरोना से कुल 21 हजार 717 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 82.41 प्रतिशत तक घट गया है। पिछले 24 घंटे में सात मौतों के बाद प्रशासनिक आंकड़े में कुल मौतें 318 हो चुकी है।
खतरा इस कारण अधिक
जिले में कुल 2812 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें 798 संक्रमित मिले। लगभग 28 प्रतिशत लोग संक्रमित निकले। इसी से हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिले की आबादी 25 लाख है। इस तरह से 7 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण की चपेट में आने का खतरा है। हालांकि प्रदेश में 16 प्रतिशत लोगों के संक्रमित होने का दावा किया जा रहा है। शुक्रवार को भी 2745 व्यक्तियों के सेम्पल जांच को भेजे गए हैं।

पुलिस की सख्ती जारी है।

पुलिस की सख्ती जारी है।

17 अप्रैल से ग्रामीण क्षेत्रों में भी लॉकडाउन
कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए अब शनिवार से ग्रामीण क्षेत्रों में भी लॉकडाउन की घोषणा की गई है। पाटन, पनागर, बरेला, बरगी में 22 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। जबकि पाटन, मझौली, बरगी, शहपुरा, बरेला, पनागर में शुक्रवार से ही लॉकडाउन लागू हो गया है। एसडीएम नम: शिवाय अरजरिया के मुताबिक पुलिस और प्रशासन की पेट्रोलिंग टीम लॉकडाउन का अमल कराएगी। आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति जारी रहेगी।
कोविड केयर सेंटर को लेकर चार स्थान चिन्हित
प्रशासन ने चार जगह दादा वीरेंद्रपुरी नेत्रालय तिलवारा में 150 बिस्तरों का, सिंधु भवन ओमती में 80 बिस्तरों का और गुजराती धर्मशाला मढ़ाताल व अग्रसेन मंडपम विजय नगर में 100-100 बिस्तरों का कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए चिन्हित किया है। सिंधी समाज 100 कोविड मरीजों व स्टाफ के लिए अपने खर्चे पर भोजन उपलब्ध कराने की बात कही है। वहीं अग्रवाल समाज ने भी ऑक्सीजन सहित अन्य सहयोग देने को आश्वस्त किया है।

विधायक अजय विश्ननोई के साथ चर्चा करते हुए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा।

विधायक अजय विश्ननोई के साथ चर्चा करते हुए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा।

तिलहरी में 100 बिस्तरों की ऑक्सीजनयुक्त कोविड केयर सेंटर बनाने की पहल
केंट विधायक अशोक रोहाणी ने कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के साथ तिलहरी रानी दुर्गावती नगर स्थित क्रीड़ा परिसर का निरीक्षण किया। विधायक ने यहां 100 बिस्तरों की ऑक्सीजनयुक्त कोविड केयर सेंटर बनाने की पहल की है। कलेक्टर ने इसके बाद रानीताल स्थित खेल परिसर का भी दौरा कर कोविड मरीज के लिये आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा।

खबरें और भी हैं…



Source link