बड़ी कार्रवाई: ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए दो दिन टालता रहा व्यापारी, फैक्टरी सील

बड़ी कार्रवाई: ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए दो दिन टालता रहा व्यापारी, फैक्टरी सील


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नगर निगम द्वारा ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए छोटे से छोटे व्यापारी से ऑक्सीजन सिलेंडर लिए जा रहे हैं। बुधवार को भमौरी के एक व्यापारी की फैक्टरी निगम ने सील कर दी। व्यापारी द्वारा दो दिनों से निगम की टीम को टाल रहा था। जोनल अधिकारी शांतिलाल यादव ने बताया कि भमौरी स्थित मंगलम सिलेंडर एजेंसी के मालिक प्रशांत गुप्ता से दो दिन पहले बात की गई थी।

उन्होंने 8 सिलेंडर देने का वादा किया था। दो दिन से टीम लगातार उनकी फैक्टरी पर जा रही थी, लेकिन वे आए ही नहीं। इस पर गुरुवार को फैक्टरी ही सील कर दी गई ताकि वे चोरी-छिपे सिलेंडर गायब नहीं कर सके। उनके द्वारा व्यावसायिक रूप से सिलेंडर का विक्रय लगातार किया जा रहा था। इसके अलावा निगम की टीम ने गुरुवार को विभिन्न व्यापारियों से करीब 225 सिलेंडर लिए। सभी को रिफिल कर सिटी बस ऑफिस स्थित कंट्रोल रूम पर पहुंचाया जा रहा है। यहां से विभिन्न अस्पतालों को सप्लाय किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link