मेडिकल कॉलेज में फिर लापरवाही: मेडिकल कॉलेज में भर्ती गंभीर मरीजों के कोरोना टेस्ट के सैंपल लेना ही भूल गया मेडिकल स्टाफ, एचडीयू वार्ड में बीते 6 दिनों से भर्ती है मरीज

मेडिकल कॉलेज में फिर लापरवाही: मेडिकल कॉलेज में भर्ती गंभीर मरीजों के कोरोना टेस्ट के सैंपल लेना ही भूल गया मेडिकल स्टाफ, एचडीयू वार्ड में बीते 6 दिनों से भर्ती है मरीज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Medical Staff Forgot To Take Samples Of Corona Test Of Serious Patients Admitted In Medical College, Patient Is Admitted In HDU Ward Since Last 6 Days

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एचडीयू वार्ड में भर्ती मरीज

  • मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर पूर्व में भी लगे हैं लापरवाही बरतने के आरोप
  • हर दिन लापरवाही के मामलों पर टूट रहा परिजनों का सब्र

रतलाम मेडिकल कॉलेज में लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या के साथ ही मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं की लगातार शिकायतें भी सामने आ रही है । इस बार मेडिकल कॉलेज के एचडीयू वार्ड में पिछले 6 दिनों से भर्ती मरीजों के आरटीपीसीआर टेस्ट के सैंपल कलेक्ट करना ही यहां का स्टाफ भूल गया । मरीज के परिजन द्वारा शिकायत किए जाने पर आज आनन-फानन में एचडीयू वार्ड में भर्ती इन मरीजों का आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया है।

दरअसल रतलाम के शांतिनगर निवासी महिला को 11 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज के एचडीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया था। लेकिन महिला के कोरोना टेस्ट का सैंपल लेना ही वहां का स्टाफ भूल गया। जिसके बाद पीड़ित महिला की पुत्री को आज जानकारी मिली की कोरोना जांच के लिए मरीज का सैंपल ही नहीं लिया गया है। एचडीयू वार्ड में लापरवाही का यह एकमात्र मामला नहीं है बल्कि इसी वार्ड में भर्ती एक बुजुर्ग दंपत्ति का भी आरटीपीसीआर टेस्ट अब तक नहीं हो सका है। परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को शिकायत किए जाने के बाद आनन-फानन में इन मरीजों के सैंपल कलेक्ट किए गए हैं और जांच के लिए भेजे गए हैं। गौरतलब है कि कोरोना रिपोर्ट के इंतजार में इन मरीजों का उपचार भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है। मरीज के परिजनों ने जब कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली तो उन्हें पता चला कि उनके मरीज का अब तक कोई सैंपल कलेक्ट नहीं किया गया है।

बहरहाल मरीज द्वारा शिकायत किए जाने के बाद अब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सतर्क हुआ है और इन मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link