रफ्तार ने कुचल दी जिंदगी: गिट्‌टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल, गमी में शामिल होकर लौट रहे थे घर, 12 घंटे हंगामा

रफ्तार ने कुचल दी जिंदगी: गिट्‌टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल, गमी में शामिल होकर लौट रहे थे घर, 12 घंटे हंगामा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Ballast filled Speed Dumper Crushed The Bike, Death Of Husband, Wife Seriously Injured, Returning Home After Joining Gummy, 12 hour Commotion

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों को समझाइश दी गई

गमी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार दंपती को गिट्‌टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना गुरुवार रात 9 बजे ग्वालियर-झांसी हाईवे पर बिलौआ के पास हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस शव को निगरानी में लेती उससे पहले ही वहां गांव के लोग एकत्रित हो गए। आक्रोशित गांव वासियों ने ट्रैफिक जाम कर दिया। रातभर हंगामा व जाम चला है। सूचना मिलते ही ASP, SDM मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हाईवे के पास ही कच्चे रास्ते से वाहनों को निकाला, जिससे ट्रैफिक जाम न हो।

बिलौआ थाना क्षेत्र के वैरागढ़ निवासी 50 वर्षीय पप्पू कुशवाह किसान हैं। गुरुवार को वह पास ही स्थित गांव में एक रिश्तेदार की गमी में शामिल होने के लिए गए थे। उनके साथ में पत्नी कमला देवी भी थीं। गमी में शामिल होने के बाद वह लौट रहे थे। अभी वह हाईवे पर बिलौआ के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने से गिट्टीभर कर आ रहे डंपर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए दंपती की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहा पप्पू हवा में उछला और सड़क पर सिर के बल गिरा, जबकि कमला देवी सड़क किनारे गिरी। हादसे में पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई और कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमला देवी को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाकर शव ले जाने का प्रयास किया। इसी समय वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए और शव ले जाने से रोक दिया।

घटना के 12 घंटे बाद भी शुक्रवार को सुबह तक लोग हंगामा करते रहे

घटना के 12 घंटे बाद भी शुक्रवार को सुबह तक लोग हंगामा करते रहे

12 घंटे तक किया हंगामा

हादसा रात 9 बजे हुआ था, उसके बाद ही क्षेत्रीय लोग और मृतक के परिजन हाईवे पर हंगामा करने लगे। उनकी मांग थी कि क्रेसर संचालकों से 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाई जाए, जबकि क्रेसर संचालक 2 लाख रुपए देने को तैयार थे। सुबह तक हंगामा चलता रहा। लोगों का कहना था कि मृतक घर में अकेला कमाने वाला था। काफी समझाइश के बाद शुक्रवार सुबह मृतक के परिजन माने।

कच्चे रास्तों से निकाले वाहन

स्थिति को देखते हुए ASP के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने हाईवे से निकलने वाले वाहनों को कच्चे रास्तों से निकाला, जिससे जाम लंबा ना लगने पाए। किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया।

खबरें और भी हैं…



Source link