लापरवाही की हदें पार: लॉकडाउन के बावजूद अनलॉक हो गया शहर ,फल ,सब्जी ,फूल माला खरीदने के लिए जान का जोखिम उठा रहे है आम लोग

लापरवाही की हदें पार: लॉकडाउन के बावजूद अनलॉक हो गया शहर ,फल ,सब्जी ,फूल माला खरीदने के लिए जान का जोखिम उठा रहे है आम लोग


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • City Unlocked Despite Lockdown, Common People Are Risking Their Lives To Buy Fruits, Vegetables, Flower Garlands

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खरीदारी करने सड़को पर निकले लोग

  • लॉकडाउन के बावजूद अनलॉक हो गया शहर ,फल ,सब्जी ,फूलमाला खरीदने के लिए जान का जोखिम उठा रहे है आम लोग
  • बिगड़ते हालात और मौत के बढ़ते आंकड़ों के बावजूद सबक लेने को तैयार नहीं है लापरवाह लोग

जिला प्रशासन की सख्ती और मुस्तैदी के बावजूद रतलाम शहर में लोग लॉकडाउन तोड़ने पर आमादा है। एक तरफ जहां शहर के मेडिकल कॉलेज में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड तक खाली नहीं है। वहीं दूसरी ओर शहर के बाजारों में लोग भीड़ लगा रहे हैं। रतलाम के लोहार रोड और त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में लोग सामान्य दिनों की तरह सड़कों पर निकले हुए हैं। फल और सब्जी बेचने वालों के अलावा फूल माला बेचने वाले भी दुकानें खोलकर बैठे हुए हैं। प्रशासन के अमले द्वारा लगातार पेट्रोलिंग किए जाने के बावजूद व्यापारी और आम जनता लॉकडाउन की गाइडलाइन का पालन करने को तैयार नहीं है। धान मंडी क्षेत्र में निजी एक क्लीनिक पर मरीजों की भीड़ लगी हुई है। जहां पहुंचे हुए मरीज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही गए ।कई फल और सब्जी विक्रेता बिना मास्क के सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं । रतलाम शहर में दिखाई दे रहे हैं ऐसे दृश्यों से लग रहा है कि जनता ने लॉकडाउन को अनलॉक कर दिया है।

गौरतलब है कि रतलाम जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की वजह से मरीजों की तादाद प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 150 से अधिक मरीज प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। इसकी वजह से मेडिकल कॉलेज में बेड की वेटिंग शुरू हो गई है। लेकिन बेकाबू होती स्थिति से भी आम जनता और व्यापारी लोग सबक लेने को तैयार नहीं है।

बहरहाल मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों और उनके परिजन की परेशानियों को देखकर आम जनता को सबक लेने की जरूरत है। और रतलाम जिले में लागू किए गए लॉकडाउन को समर्थन देने की आवश्यकता है।

खबरें और भी हैं…



Source link