- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Attack On Father And Son Returning Home After Meeting With Lawyer, Father Dies From Bullet In Front Of Son’s Eyes
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंडएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो।
- मृतक के भाई के बेटों पर हत्या का आरोप
मृतक के भाई के बेटों पर हत्या का आरोप
देहात थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर वकील से मिलकर घर लौट रहे पिता-पुत्र पर गोली चलाई। इस घटना में पिता बुरी तरह से घायल हो गया। बेटे के आंखों के सामने ही पिता ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कचोंगरा गांव निवासी मुन्ना सिंह भदौरिया अपने छोटे बेटे विष्णु के साथ वापस शुक्रवार की रात्रि आठ बजे अपने गांव लौट रहे थे। यह पिता- पुत्र जमीनी बंटवारे के मसले पर वकील से बातचीत करने के लिए भिंड से वापस घर आ रहे थे। मृतक के बेटे विष्णु ने बताया कि उसके ताऊ रामनाथ से उसका जमीनी विवाद चला आ रहा था। जब वो गांव से करीब एक किमी दूरी पर थे। तभी बीहड़ में मेरे ताऊ के लड़के राेहित भदौरिया, अरविंद, दीपेंद्र और लोकेंद्र ने अचानक सामने आए और बंदूक तान दी। मृतक के बेटा विष्णु का कहना है कि मैं और मेरे पिता पैदल थे। पिताजी आगे चल रहे थे और मैं पीछे था। आरोपियों की मंशा को समझते हुए बचना चाहा तभी आरोपियों ने गोली चलाना शुरू कर दी। मैं तो बच गया लेकिन पिता की पीठ में बाएं तरफ कंधे पर गोली लगी। इसके बाद आरोपी भाग निकले। यह घटना के बाद अस्पताल आने से पहले ही पिता की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम हाउस में रखवा दिया। इधर मृतक के परिजनों के आरोप के आधार पर चारों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद अस्पताल में मृतक की पत्नी सहित अन्य परिजन हॉस्पिटल में भी पहुंच गए।