शव उठाने वाला निगमकर्मी PPE ड्रेस में ही नशे में फुटपाथ पर लुढ़का, दोस्त ने किट फाड़कर बाहर निकाला

शव उठाने वाला निगमकर्मी PPE ड्रेस में ही नशे में फुटपाथ पर लुढ़का, दोस्त ने किट फाड़कर बाहर निकाला


फुटपाथ पर लुढ़का ये शख्स नगर निगम का कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी है.

Ujjain. वीडियो में दिख रहे नगर निगम के ये दोनों कर्मचारी कांट्रेक्ट पर काम कर रहे हैं. कोरोना माहमारी में संक्रमण की चिंता किये बिना ये शवों को श्मशान पहुंचने का मानव सेवा भी ये दोनों कर रहे हैं.

उज्जैन. कोरोना (Corona) के इस भयावह काल में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें और वीडियो (Video) लगातार सामने आ रहे हैं. मानवता घायल है. हर जगह महामारी, चिंता, मौत और आंसू हैं. इन सबके बीच उज्जैन का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसमें शव ढोने वाला निगम कर्मचारी नशे में घुत्त होकर फुटपाथ पर लुढ़क गया. ये चर्चा में इसलिए आ गया क्योंकि वो पीपीई ड्रेस पहने हुए था.

उज्जैन में कोरोना महामारी अपने चरम पर है. रोजाना बढ़ते संक्रमित मरीज और अस्पतालों में फुल होते बेड, ये बताने के लिए काफी हैं कि अभी भी नहीं सम्भले तो आने वाले समय में  कोरोना महामारी को लेकर होने वाली मृत्यु का महा विस्फोट ही होगा. फिर स्थिति संभालने लायक भी नहीं रहेगी. इन सब के बीच कोरोना योद्धा के रूप में काम करे एक निगम कर्मी का वीडियो वायरल हुआ जो शर्मसार करने वाला है.

मैं नशे में हूं
इस वीडियो में संक्रमित मरीजों की लाश उठाने वाला नगर निगम का एक कर्मचारी नशे में धुत्त फुटपाथ पर पड़ा है. शर्मनाक ये है कि वो पीपीई ड्रेस पहने हुए था. यानि ड्यूटी पर था और भी लाश उठाने जैसी संवेदनशील जगह पर तैनात था. लेकिन नशे की लत यहां भी नहीं छूट पायी. उसने शराब इतनी ज्यादा पी ली थी कि पीपीई ड्रेस पहने पहने ही बेहोश हो गया.

Youtube Video

फुटपाथ पर चित्त

आने-जाने वाले लोगों की नज़र उस पर पड़ी. पहले तो लोग घबरा गए कि किसी कोरोना पेशेंट की लाश बीच फुटपाथ पर पड़ी है. किसी ने उसका वीडियो भी बना लिया. लेकिन माजरा समझ आते ही देर नहीं लगी जब उस निगम कर्मचारी का एक साथी उसकी ओर लपका. उसने पीपीई ड्रेस फाड़कर पास पड़े डस्टबिन नुमा बड़े बैग में फेंकी. तब समझ आया कि ये नगर निगम कर्मचारी है और उसने बेहद शराब पी रखी है.

साथी बोला-इतनी मत पिया कर मर जाएगा
वीडियो को अगर ध्यान से सुनेंगे तो पता चलेगा कि ड्रेस फाड़कर उसे बाहर निकाल रहा साथी बोल रहा है कि इतनी मत पिया कर नहीं तो मर जाएगा.साथ में ये भी कहा कि इसने आज ज़्यादा पी ली है. वीडियो में दिख रहे नगर निगम के ये दोनों कर्मचारी कांट्रेक्ट पर काम कर रहे हैं. कोरोना माहमारी में  संक्रमण की चिंता किये बिना ये शवों को श्मशान पहुंचने का मानव सेवा का काम भी ये दोनों कर रहे हैं. लेकिन एक लत ने इनके सारे काम पर पानी फेर दिया.

तीन गुना ज़्यादा लोगों की मौत
उज्जैन में कोरोना के कारण हालात खराब हैं. आम दिनों के मुकाबले रोज तीन गुना ज़्यादा लोगों की मौत हो रही है और शव श्मशान घाट और कब्रिस्तान पहुंचाए जा रहे हैं.









Source link