शिक्षक भर्ती: 5 मई तक फिर टली शिक्षक भर्ती की सत्यापन प्रक्रिया, क्वालीफाई शिक्षकाें काे सता रहा ओवरएज हाेने का डर

शिक्षक भर्ती: 5 मई तक फिर टली शिक्षक भर्ती की सत्यापन प्रक्रिया, क्वालीफाई शिक्षकाें काे सता रहा ओवरएज हाेने का डर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Validation Process Of Teacher Recruitment Postponed Again Till May 5, Fear Of Over age Of Harassing Qualified Teachers

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • दाे साल में दूसरी बार रुका सत्यापन और काउंसिलिंग शेड्यूल, कई लोग छोड़ी चुके प्राइवेट जॉब

शिक्षा विभाग ने वर्ग-1 और दाे की शिक्षक भर्ती की सत्यापन प्रक्रिया एक बार फिर स्थगित कर दी है। यह दूसरी बार है जब शिक्षक भर्ती की सत्यापन प्रक्रिया काे स्थगित कर दिया गया है। शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट आए दाे साल हाे गए हैं लेकिन अभी तक शिक्षकाें की नियुक्ति के लिए कार्रवाई पूरी नहीं हाे सकी है।

भर्ती शुरू हाेने के कारण निजी स्कूलाें में काम करने वाले कई शिक्षकाें ने जाॅब बीच में ही छाेड़ दी, जिससे बीच सत्र में काम ना छाेड़ना पड़े। अब काम नहीं मिलने के कारण शिक्षकाें के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हाे रही है। दाे साल का समय बीत जाने के कारण अब शिक्षकाें काे ओवर एज हाेने का डर भी सता रहा है।

केस 1- 6 माह नहीं नियुक्ति ताे हाे जाएंगे ओवर एज
दिव्या चाैरे ने वर्ग-2 की परीक्षा पास कर ली है। रिजल्ट जारी हुए दाे साल हाे गए हैं। मुख्य सूची में दिव्या का नाम है लेकिन दूसरी बार सत्यापन की प्रक्रिया टलने के बाद अब नियुक्ति में छह माह की भी और देरी हाेती है ताे वे नियुक्ति शर्ताें के अनुसार ओवर एज हाे जाएंगी। निजी स्कूल में शिक्षक दिव्या ने काम भी छाेड़ दिया अब घर की किश्त भरना मुश्किल हाे रहा है।

केस 2- हाथ का काम गया, फिर टले सत्यापन
वीरेंद्र तिवारी ने बताया चयन सूची आने के बाद पहली बार सत्यापन का शेड्यूल आया ताे सत्यापन करवाकर निजी स्कूल की नाैकरी छाेड़ दी। कुछ समय बाद ही काेराेना शुरु हाे गया। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हाे गई है। निजी स्कूलाें में काम नहीं है। अब काम मिलना भी कठिन हाे गया है।

काेरोना के कारण प्रदेश में सत्यापन की प्रकिया रुकी

  • शिक्षक भर्ती के लिए की जा रही सत्यापन की प्रक्रिया प्रदेशभर में स्थगित कर दी गई है। 16 अप्रैल से 5 मई तक सत्यापन संबंधी कार्रवाई नहीं हाेगी। 5 मई काे काेराेना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद लाेक शिक्षण संचालनायल से आने वाले निर्देशाें का पालन किया जाएगा। – रवि बघेल, डीईओ हाेशंगाबाद

खबरें और भी हैं…



Source link