समस्या: अमृत के नलों में लो प्रेशर से आ रहा पानी, लोग परेशान

समस्या: अमृत के नलों में लो प्रेशर से आ रहा पानी, लोग परेशान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • नपा उपलब्ध नहीं करा पा रही अमृत योजना का पानी

अमृत पेयजल योजना के तहत शहर में 24 घंटे नर्मदा जल की सप्लाई करने का दावा करने वाली नपा गर्मी के मौसम में शहर में अमृत का पानी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। शहर के बहुत से ऐसे नल कनेक्शन है, जिनमें नर्मदा पेयजल योजना का पानी ही नहीं पहुंच रहा है। पिछले कई दिनों से हर्णे कॉलोनी सहित, कोठी बाजार की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में नर्मदा का पेयजल सप्लाई नहीं हो रहा है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि कॉलोनी के कुछ लोग पानी का सही उपयोग नहीं करते है। इसी के साथ कई स्थानों पर पाइप लाइन फूटी होने के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है।

वहीं क्षेत्र में कुछ ऐसे घर है जहां पीने के लिए भी पानी पतीले और थाली की मदद से भरना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी नपा इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। गर्मी में यह समस्या और बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि पिछले 2 साल से इस तरह की समस्या आ रही है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हुआ है।

इसलिए भी हो रही समस्या
शहर के कुछ हिस्सों में नर्मदा पेयजल योजना की पाइप लाइन में पुरानी नल जल योजना की पाइप लाइन को जोड़ दिया गया है। पुरानी पाइप लाइन कमजोर हो चुकी है। बारिश और गर्मियों में यह कई जगह से टूट जाती है, जिससे नलों में प्रेशर नहीं होता है। इससे ऊंचाई के क्षेत्र वाले घरों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

कालिका नगर में पाइप लाइन फूटी होने से पानी रोड पर बह रहा है। कॉलोनी वासी अनुराग पटेल ने बताया कि वह पाइपलाइन लंबे समय से फूटी है, पानी बहने से रोड पर पानी भर जाता है। जिससे आवागमन में दिक्कत होती है।

  • शहर में फूटी हुई पाइप लाइन जोड़ने का काम पहले ही कराया जा चुका है, पाइपलाइन हॉकी टेस्ट में भी हो चुकी हैl कुछ पुरानी लाइन है जिनमें नर्मदा पेयजल योजना के कनेक्शन दिए गए हैं वही इस तरह की दिक्कत है आ रही मामले को लेकर नगर पालिका अधिकारियों को सूचित किया जाता हैl – भूपेश ढोढके, इंजीनियर ह्यूम पाइप कंपनी

खबरें और भी हैं…



Source link