हेल्पर ने वन आरक्षक पर लगाया मारपीट का आरोप: मुरैना के जल संसाधन विभाग में पदस्थ हेल्पर ने वन विभाग के आरक्षक पर मारपीट करने का लगाया आरोप, डीएफओ को ज्ञापन सौंप आरक्षक के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की

हेल्पर ने वन आरक्षक पर लगाया मारपीट का आरोप: मुरैना के जल संसाधन विभाग में पदस्थ हेल्पर ने वन विभाग के आरक्षक पर मारपीट करने का लगाया आरोप, डीएफओ को ज्ञापन सौंप आरक्षक के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Morena
  • Helper Posted In Water Resources Department Of Morena Accuses Forest Department Constable Of Assault, Submits Memorandum To DFO And Demands Strict Action Against Constable

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डीएफओ को ज्ञापन सौंपते राजेन्द्र शर्मा

  • हेल्पर राजेन्द्र शर्मा ने डीएफओ से कहा कि उसकी बहुत बेइज्जती की है वन आरक्षक ने
  • बेवजह मारपीट करने से अत्यन्त दु:खी है हेल्पर राजेन्द्र शर्मा

मुरैना। जिले के जल संसधान विभाग में हेल्पर के पद पर कार्यरत राजेन्द्र शर्मा ने वन विभाग के आरक्षक पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए हेल्पर ने शुक्रवार को जिले के डीएफओ अमित वसंत निकम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरक्षक के खिलाफ तुरंत कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। राजेन्द्र शर्मा ने डीएफओ को बताया कि 14 अप्रेल की शाम साढ़े पांच बजे के लगभग वह मुरैना से अपने गांव मोटरसाइकिल से जा रहा था। तभी वन विभाग का अमला चंबल से अवैध रेत का उत्खनन कर रेत बेचने के लिए ले जा रहे ट्रेक्टर का पीछा करता हुआ आ रहा था। ट्रेक्टर अमले की नजर से दूर हो गया तो, अमला दीखतपुरा रोड पर रुक गया। राजेन्द्र शर्मा की गाड़ी जैसे ही अमले के बगल से गुजरी तो वन आरक्षक रवि तोमर ने उसे रोक लिया तथा उसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली। जब राजेन्द्र शर्मा ने चाबी निकालने का कारण पूछा तो आरक्षक ने उससे कहा कि वह रेत का अवैध खनन करवा रहा है। इस पर राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि वह एक शासकीय कर्मचारी है तथा रेत का अवैध परिवहन नहीं कर रहा है। लेकिन आरक्षक ने उसकी एक नहीं सुनी और उसको गालियां देते हुए मारपीट कर दी। बाद में राजेन्द्र शर्मा ने रेंजर लाखन शर्मा से निवेदन किया तब कहीं जाकर उन्हें छोड़ा गया।

खबरें और भी हैं…



Source link