अहमद ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मैच की तस्वीर पलट दी. आरसीबी ने आठ विकेट पर 149 रन का स्कोर बनाने के बावजूद छह रन से मैच जीत लिया. सिराज ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शाहबाज अहमद और रजत पाटीदार दोनों ने अभ्यास मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था. pti
IPL 2020: शहबाज अहमद पर भरोसा जताते हुए कप्तान विराट कोहली ने 15वें ओवर में उसे गेंदबाजी थमा दी. जिसमें उसने महज 6 रन दिए.
मेवात जिले के शिकरावा गांव का यह लाडला जब बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा था तो उनके गांव के ही नहीं बल्कि पूरे मेवात के लोग तालियां बजाकर खुशियां मना रहे थे. शहबाज अहमद के कोच एवं चाचा अध्यापक फारुख ने पत्रकारों से खास बातचीत के दौरान कहा कि अगर शहबाज को ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने भेजा गया तो वह गेंदबाजी तथा क्षेत्र रक्षण की तरह बल्लेबाजी में भी अपना जोहर दिखाएगा. उन्होंने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवार से निकलकर उनका लाडला मेवात का नाम रोशन कर रहा है. मेवात के लोग उसके लिए दुआ करें.
इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की टीम आरसीबी अभी तक आईपीएल नहीं जीत सकी है. इस बार उनके जीतने के लिए इलाके में रमजान के महीने में दुआ की जाएगी. परिवार ही नहीं, बल्कि मेवात जिले का बच्चा-बच्चा अपने लाडले की परफॉर्मेंस है बेहद खुश है.
शहबाज का मैच देखने का जुनूनमेवात की धरती पर जन्मा शहबाज अहमद अब दुनिया के जाने-माने क्रिकेटरों में शामिल हो चुका है. आईपीएल में खेलने का अवसर उसे मिल चुका है. जब शहबाज अहमद का मैच होता है, तो पूरे जिले में बड़ी तादाद में लोग टीवी से देर रात तक चिपके रहते हैं और एक-एक बॉल का लुत्फ उठाते हैं. शिकरावा गांव में आरसीबी के मैच वाले दिन लोग पूरा मैच देखते हैं और अपने लाडले के प्रदर्शन के बाद मिठाइयां बांटकर तथा तालियां बजाकर इस खुशी का इजहार आपस में करते हैं.
IPL से लौटने के बाद होगा जबर्दस्त स्वागत
उनका कहना है कि जब शहबाज आईपीएल खेल कर गांव में आएगा, तो उसे फूल मालाओं से लाद दिया जाएगा. उसका किसी हीरो की तरह स्वागत किया जाएग. क्योंकि उसने अपने हुनर से इस गांव का नाम दुनियाभर में रोशन कर दिया है. उनके दादा मोहम्मद इशाक को अपने लाड़ले पर पूरा भरोसा ही नहीं बल्कि पुख्ता यकीन है कि जिस तरह से शहबाज आईपीएल में कप्तान विराट कोहली की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है, अगर उसे भारतीय टीम में मौका मिला तो वहां भी वह मेवात और देश का नाम दुनिया में रोशन करेगा.