अगर आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर बात करें तो दोनों में ही अधिक बदलाव की संभावना कम ही नजर आ रही है. चेन्नई सुपर किंग्स भले ही पिछला मैच गंवा चुकी है, मगर इसकी संभावना कम ही है कि वो प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करेगी. हालांकि पंजाब एक बदलाव कर सकती है. पंजाब क्रिस जॉर्डन को रिली मेरेडिथ की जगह मौका दे सकती है.
दोनों टीमों के लिए गेंदबाजी बनी चिंता
चेन्नई और पंजाब दोनों के लिए गेंदबाजी बड़ी चिंता बनी हुई है. चेन्नई ने अपने पिछले मैच में सुरेश रैना के 54, मोइन अली के 36 और सैम कुरेन के 34 रन की मदद से सात विकेट पर 188 रन बनाए थे. उसके बाद चेन्नई के गेंदबाज बड़ा स्कोर नहीं बचा सके . दीपक चाहर, सैम कुरेन, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा और मोइन अली सभी ने रन लुटाये .वहीं पंजाब को भी गेंदबाजी की चिंता हैं. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले मैच में 63 गेंद में 119 रन बनाकर अकेले दम पर लगभग जीत दिला ही दी थी लेकिन चार रन से चूक गए . मोहम्मद शमी ने 33 रन देकर दो विकेट लिये लेकिन झाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ महंगे साबित हुए .यह भी पढ़ें :
IPL 2021: कैसे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते-करते क्रिकेटर बन गए शाहबाज, बड़ी दिलचस्प है उनकी कहानी
IPL 2021: संजू सैमसन ने टॉस का सिक्का उछालकर जेब में रखा, देने से किया साफ मना
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, झाय रिचर्डसन, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन :
ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसी, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, सैम करेन, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर