MP School Exams 2021: मध्य प्रदेश में 9वीं, 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं निरस्त

MP School Exams 2021: मध्य प्रदेश में 9वीं, 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं निरस्त


School exams 2021 cancelled

Exams 2021 postponed: मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया गया है

मध्य प्रदेश में नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं. अब 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों का मूल्यांकन रिवीजन टेस्ट के जरिये किया जाएगा. यह मूल्यांकन छमाही परीक्षा के आधार पर होगा. इसी आधार पर रिजल्ट तैयार किए जाएंगे.

शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि कोरोना के कारण 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं निरस्त की जाती हैं और इन कक्षाओं के परीक्षार्थियों को मूल्यांकन छमाही के आधार पर किया जाएगा, जिसके आधार पर ही रिजल्ट तैयार होंगे.




सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/






Source link