युद्धवीर सिंह चारक ने हैदराबाद के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है.
IPL के मौजूदा सीजन के लिए 18 फरवरी को नीलामी में युद्धवीर सिंह चारक को 20 लाख के बेस प्राइस में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था. जम्मू में जन्मे युद्धवीर हैदराबाद के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके हैं. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में हैदराबाद टीम का प्रतिनिधित्व किया था.
मुंबई इंडियंस ने टि्वटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें युद्धवीर ने कहा कि नीलामी के दौरान वह और उनका परिवार टीवी पर नजरें जमाए थे. वीडियो में चारक ने कहा, ‘मैं तब समझ गया था कि अगर मेरा नाम पुकारा जाता है तो यह अंतिम नाम होगा. अगर नहीं पुकारा गया तो ठीक है. मैं और मेरा परिवार टीवी पर नजरें जमाए हुए थे. आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान जब जैक सर (जहीर खान) ने मेरा नाम पुकारा तो आंखों से आंसू आने शुरू हो गए थे.’
“When Zak sir raised the paddle in the IPL Auction, I had tears flowing down my eyes.” 🌟🗣️ @Yudhvircharak talks about what it means to play for the #MI Blue & Gold 💙💫#OneFamily #MumbaiIndians #IPL2021 #MIvSRH @ImZaheer pic.twitter.com/TInLlZvsn1
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 16, 2021
उन्होंने कहा, ‘मैं बयां नहीं कर सकता कि मेरे लिए ऐसा था जिस पर विश्वास नहीं कर पा रहा था. मुंबई इंडियंस टीम के लिए चयन होना मेरे और मेरे राज्य जम्मू कश्मीर के लिए बहुत बड़ी बात थी. मेरे राज्य के टीम साथियों को मुझसे बहुत उम्मीदें थी कि मैं मैच खेलूंगा और अपने राज्य (जम्मू-कश्मीर) का नाम रौशन करूंगा.’23 साल के युद्धवीर ने अब तक करियर में 2 ही फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 2 विकेट लिए हैं. इसके अलावा उन्होंने 6 टी20 मैचों में 3 विकेट भी झटके.