नगर निगम ने आपदा को अवसर में बदला: सब्जी मंडी में दशकों से फैले अतिक्रमण को निगमायुक्त ने कराया ध्वस्त, टीन शेड बढ़ाकर किए थे अवैध कब्जा

नगर निगम ने आपदा को अवसर में बदला: सब्जी मंडी में दशकों से फैले अतिक्रमण को निगमायुक्त ने कराया ध्वस्त, टीन शेड बढ़ाकर किए थे अवैध कब्जा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rewa
  • Encroachment Spread Over Decades In The Vegetable Market Was Demolished By The Corporation, Illegal Possession Was Increased By Increasing The Tin Shed

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • खटकहाई स्थित सब्जी मंडी में दोपहर गरजा निगम का बुल्डोजर, आधा सैकड़ा दुकानों के अवैध अतिक्रमण को ढहाया

रीवा नगर निगम की टीम ने आपदा को अवसर में बदलते हुए लॉकडाउन में ताबड़तोड अतिक्रमण ढहाया है। यहां शहर की खटकहाई स्थित सब्जी मंडी में दोपहर के समय ​नगर निगम का बुल्डोजर पहुंचा और दशकों से सब्जी मंडी में किए गए अवैध कब्जे को मिनटों में ध्वस्त कर दिया। ​नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते का कहना है कि कई बार निगम की टीम अतिक्रमण हटाने गई, लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। क्योंकि सब्जी मंडी के अदंर इस तरह अवैध अतिक्रमण था कि अंदर जेसीबी सहित अन्य वाहन नहीं घुस पाते थे। ऐसे में निगम की टीम को विरोध सुनकर वापस लौटना पड़ता था।

बीते दिनों जब कोरोना कर्फ्यू की घोषणा हुई तो निगमायुक्त के सामने प्रस्ताव रखा गया। बताया गया कि सब्जी मंडी के अतिक्रमण का प्रस्ताव कई सालों से पेडिंग है। ऐसे में क्यो न कोरोना कर्फ्यू के दौरान पूरा कर लिया जाए। क्योंकि इस समय कार्रवाई करने पर न व्यापारी मिलेंगे और न अतिक्रमणकारी। साथ ही दोपहर में कोई दिक्कत भी नहीं होगी। ऐसे में निगमायुक्त ने अतिक्रमण दस्ते की टीम से सहमत होकर आदेश दे दिया। जिससे एक घंटे के अंदर करीब आधा सैकड़ा दुकानों का अतिक्रमण ढहा दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम आयुक्त मृणाल मीणा जब से रीवा आए है। तब से सब्जी मंडी के अतिक्रमण की लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायत कर्ताओ बताया था कि सब्जी मंडी में 35 से 40 दुकानें आवंटित की गई है। जबकि मौजूदा समय में आधा सैकड़ा से उपर है। कई लोग टीम शेड बढ़ाकर दुकानों का स्वरूप बदल दिया है। वहीं कई व्यापारी टीन की कई दुकानें बना लिए है। वहीं मुख्य मार्ग से लेकर अंदर तक पहुंचना अतिक्रमण के कारण मुश्किल था।

कई फुटकर व्यापारी सड़क पर ही दुकान सजा देते थे। जबकि मंडी के अंदर घुसना बड़ा चुनौती पूर्ण था। ऐसे में नगर निगम आयुक्त को लॉकडाउन में अवसर मिल गया और वह शनिवार की दोपहर अतिक्रमण टीम को टीन शेड तोड़ने के निर्देश दे दिए। सूचना मिलते ही अतिक्रमण दस्ता जेसीबी की मदद से एक घंटे के अंदर अवैध अतिक्रमण को तोड़कर सब्जी मंडी को अतिक्रमण मुक्त कर दिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link