Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोराबाजार थाने में मौजूद सेना
सैन्य क्षेत्र में घुसे दो संदेहियों को सेना पुलिस ने दबोच कर गोराबाजार पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर गोराबाजार पुलिस चोरी की अन्य वारदातों के बावत पूछताछ में जुटी है। बताते हैं कि दोनों सैन्य खूफिया ठिकाने तक पहुंच गए थे।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर में दोनों संदेही गोराबाजार स्थित सैन्य क्षेत्र में काफी अंदर तक प्रवेश कर गए थे। जबकि सैन्य क्षेत्र में आम लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। जहां तक दोनों संदेही पहुंच गए थे, वहां तो सैनिकों को भी बिना अनुमति जाने का आदेश नहीं है। दोनों संदेहियों को वहां देखकर सुरक्षा में लगे सेना के जवानों ने दबोच लिया। इसके बाद सेना पुलिस को खबर दी गई।
दो घंटे पूछताछ के बाद गोराबाजार पुलिस के सुपुर्द किया
सेना सूत्रों के मुताबिक दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर सेना पुलिस अपने साथ ले गई। दोनाें संदेहियों से दो घंटे तक पूछताछ करने के बाद सेना पुलिस जब इस बात के लिए आश्वस्त हो गई कि वे चोरी की मंशा से ही घुसे थे। तब जाकर उन्हें गोराबाजार लेकर पहुंची। वहां दोनों को पुलिस के हवाले देते हुए एक शिकायत भी दी है। सीएसपी भावना मरावी ने बताया कि संदेहियों से पूछताछ जारी है। कोई प्रकरण दर्ज होने के बाद ही नामों का खुलासा कर पाएंगे।
लॉकडाउन में शहर में घट गई चोरी
लॉकडाउन से पहले शहर में रोज चार से पांच घरों में चोरी हो रही थी। पर लॉकडाउन के बाद इस पर काफी हद तक विराम लगा है। लॉकडाउन के चलते व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। इसे देखते हुए एसपी ने रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।