कोरोना: शवराज सरकार का दावा, 30 अप्रैल तक 700 एमटी ऑक्सीजन होगी
ऑक्सीजन की लगातार बढ़ रही मांग के बीच शिवराज सरकार ने दावा किया है कि 30 अप्रैल तक 700 मेट्रिक टन की ऑक्सीजन उपलब्ध हो जाएगी. सरकार का दावा है कि केंद्र सरकार से 20 अप्रैल तक 445 एमटी, 25 अप्रैल तक 565 एमटी, 30 अप्रैल तक 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिलेगी.
सरकार का दावा है कि 1 दिन पहले ही 350 मेट्रिक टन ऑक्सीजन मिली है. जबकि खपत 335 मीट्रिक टन हुई है. ऑक्सीजन की सप्लाई से अब प्रदेश में हालात सामान्य हो रहे हैं. सरकार ने प्रदेश में अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का भी दावा किया है.
अस्पताल और बिस्तर
– प्रदेश में बिस्तरों की संख्या लगातार बढ़ रही है. सरकारी और निजी अस्पतालों में बिस्तरों की कुल संख्या बढक़र 40 हजार 276 हो गयी है. भोपाल में प्रशासन आकदमी में 150, हमीदिया अस्पताल में 300, चिरायु में 300 और एम्स में 500 बिस्तर की व्यवस्था की जा रही है. कल छतरपुर में 58 बिस्तर के नर्मदा- अपना हॉस्पिटल का शुभारम्भ हुआ है. अब प्रदेश के 50 जिलों में कुल 109 कोविड केयर सेंटर स्थापित हो गए हैं, जिनमें वर्तमान में 6 हजार 153 बिस्तर उपलब्ध हैं.रेमिडेसिविर इंजेक्शन सप्लाई
अब तक 42 हजार इंजेक्शन की सरकारी सप्लाई आ चुकी है. आज कुल 9 हजार 788 इंजेक्शन और प्राप्त हो रहे हैं. 50 हजार इंजेक्शंस की सप्लाई का आर्डर दिया गया है, जिसकी डिलेवरी अगले तीन दिन में होगी. वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार सुबह फोन पर अफसरों से चर्चा कर जरूरी दिशानिर्देश जारी किए मुख्यमंत्री ने अफसरों को प्रदेश में ऑक्सीजन इंजेक्शन और दूसरी सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार के मंत्रियों से लगातार संपर्क करने और व्यवस्थाएं जुटाने को कहा है.
कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट पर सरकार पर साधा निशाना साधा है. कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे हैं. अस्पतालों में बेड्स नहीं है ऑक्सीजन नहीं है और इंजेक्शन नहीं है. सरकार से युद्ध स्तर पर गंभीर प्रयास करने की जरूरत बताइ है. कमलनाथ ने कहा है कि यदि जरूरी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में हालात और भयावह हो सकते हैं.