Michael Vaughan ने BCCI पर साधा निशाना, Ravindra Jadeja को A ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट मिलने पर उठाए सवाल

Michael Vaughan ने BCCI पर साधा निशाना, Ravindra Jadeja को A ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट मिलने पर उठाए सवाल


नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) हमेशा से टीम इंडिया और उसके खिलाड़ियों पर निशाना साधते आए हैं. लेकिन इस बार उन्होंने बीसीसीआई पर खिलाड़ियों के एनुअल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सवाल उठाए हैं. रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को मिले कॉन्ट्रैक्ट को लेकर माइकल वॉन निराश हैं.

रविंद्र जडेजा को मिला A ग्रेड

टीम इंडिया (Team India) के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने पिछले कुछ वक्त से बेहतरीन प्रदर्शन किया है और तीन फॉमेट में उन्होंने योगदान दिया है. ऐसे में ये उम्मीद जताई जा रही थी कि बीसीसीआई की एनुएल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट (BCCI Annual Contract List) में उनका प्रमोशन होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) एक दशक से लंबे वक्त से टीम इंडिया (Team India) का हिस्सा रहे हैं, लेकिन A+ ग्रेड में जगह बनाने में नाकाम रहे. इस कैटेगरी में बीसीसीआई (BCCI) ने सिर्फ 3 ही खिलाड़ी शामिल किए हैं जो टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं.

माइकल वॉन ने उठाए सवाल

माइकल वॉन ने बीसीसीआई (BCCI) के इस कॉन्ट्रैक्ट में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को A+ ग्रेड में जगह नहीं मिलने पर निराशा जताई है. उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि जडेजा को विराट कोहली की कैटेगरी में जगह मिलनी चाहिए थी.

 

खिलाड़ियों की सैलरी की पूरी लिस्ट

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को 4 श्रेणियों में रखा है. A+, A, B और C.  A+ श्रेणी में आने वाले खिलाड़ी को हर साल 7 करोड़ रुपये, A ग्रेड वालों को 5 करोड़  और B ग्रेड वाले खिलाड़ी को पूरे साल में 3 करोड़ रुपये और आखिर में C ग्रेड वाले खिलाड़ी को हर साल सिर्फ 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

बीसीसीआई की सालाना अनुबंध की सूची इस प्रकार है :

ग्रेड ए प्लस (सात करोड़ रूपये) : विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह.

ग्रेड ए (पांच करोड़ रूपये) : आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या.

ग्रेड बी (तीन करोड़ रूपये) : रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, शारदुल ठाकुर, मयंक अग्रवाल.





Source link