अपनों की मौत पर फूटा गुस्सा: भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने अपनी ही सरकार को बताया निकम्मी, दादी सहित निकट के दो लोगों की कोरोना से मौत, इलाज में मदद न कर पाने पर छलका दर्द

अपनों की मौत पर फूटा गुस्सा: भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने अपनी ही सरकार को बताया निकम्मी, दादी सहित निकट के दो लोगों की कोरोना से मौत, इलाज में मदद न कर पाने पर छलका दर्द


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • BJP’s Mandal President Told His Own Government, Two Near People Including Grandmother, Grandmother Died Of Corona, Spill Pain On Not Being Able To Help In Treatment

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पाटन के नुनसर से बीजेपी के मंडल अध्यक्ष का अपनी दादी और निकट के दो लोगों की मौत पर आक्रोश पोस्ट के रूप में सामने आया, तो पार्टी डिफेंसिव हो गई। आनन-फानन में पोस्ट डिलिट करानी पड़ी।

अपनों की माैत पर अब लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। पाटन भाजपा के नुनसर अध्यक्ष का सोशल मीडिया पर दर्द छलका। दादी और निकट के दो लोगों की मौत पर लिखा कि जब मंडल अध्यक्ष जैसे पद पर होने के बावजूद मैं इंजेक्शन और ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं कर सका और मैं अपनो को नहीं बचा सका तो आम इंसान की क्या हालत होगी। इसी के बाद उन्होंने शिवराज सरकार को निकम्मी सरकार बताया।

जानकारी के अनुसार पाटन के नुनसर मंडल अध्यक्ष अजय पटेल की दादी और निकट के दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। अजय के मुताबिक तीनों मौत की वजह इंजेक्शन और ऑक्सीजन की व्यवस्था न होना था। मैं अपनी पार्टी के सारे नेताओं को कॉल करता रहा, लेकिन कोई मदद नहीं मिल पाई। अपनों के खोने का दर्द अजय पटेल बर्दाश्त नहीं कर पाए। अपना अाक्रोश उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। इस पर देखते ही देखते 100 से अधिक लोगों के कमेंट आ गए। सभी ने बदहाल इलाज की व्यस्था पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

पाटन के नुनसर अध्यक्ष अजय पटेल का पोस्ट के माध्यम से छलका दर्द।

पाटन के नुनसर अध्यक्ष अजय पटेल का पोस्ट के माध्यम से छलका दर्द।

पार्टी के वरिष्ठों के दखल के बाद पोस्ट डिलिट किया
बीजेपी के मंडल अध्यक्ष की इस पोस्ट को कांग्रेस ने लपक लिया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने आरोप लगाया कि हम तो पहले से ही इस सरकार को निकम्मी बता रहे थे, अब तो बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी बोलने लगे हैं। यही सच भी है। प्रकरण ने तूल पकड़ा तो पार्टी के वरिष्ठों ने अजय पटेल से बात की। उनके गुस्से का समर्थन किया, लेकिन साथ ही पार्टी के साथ उनके जुड़ाव और समर्पण की याद दिला कर पोस्ट डिलिट कराई।

पाटन के नुनसर अध्यक्ष अजय पटेल की पोस्ट पर बचा बवाल।

पाटन के नुनसर अध्यक्ष अजय पटेल की पोस्ट पर बचा बवाल।

पाटन विधायक अजय विश्नोई ने कहा, मुझे नहीं जानकारी
इस मामले में पाटन से बीजेपी के विधायक और अपनी ही सरकार को समय-समय पर मुश्किलों में डालने वाले अजय विश्नोई ने इस पोस्ट पर किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। बोले कि उन्हें इस तरह की पोस्ट की जानकारी नहीं है। हालांकि कांग्रेस इस पोस्ट को लेकर मुखर है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि निश्चित रूप से यह सरकार की नाकामी है। अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं करवा पाना ये बताता है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा की क्या हालत है।

खबरें और भी हैं…



Source link