कारोबारी के घर 10 लाख की चोरी: अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 3 लाख रुपए नकदी गायब, नौकरानी पर शंका

कारोबारी के घर 10 लाख की चोरी: अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 3 लाख रुपए नकदी गायब, नौकरानी पर शंका


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रेम नगर निवासी कारोबारी के यहां से 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी 3 रुपए लाख चोरी चले गए। कारोबारी ने नौकरानी बसंती पर शंका जाहिर की है। हालांकि पूछताछ में उसने इंकार कर दिया। भगवान दास पिता नामदेव दास की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।

कारोबारी ने पुलिस को बताया, भगवानदास की पत्नी आशा देवी अलमारी में ताला लगाना भूल गई थी। इसी अलमारी में जेवर रखते हैं। शुक्रवार को अलमारी देखी, तो उसमें सोने के हार, चूडिय़ां, अंगूठी समेत अन्य आभूषण और नकदी 3 लाख रुपए गायब थे। पुलिस के मुताबिक घर में बेटा मनीष और बहू भी रहती है। शुक्रवार को पुलिस ने भगवान दास के घर के पास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी जब्त किए हैं। देर शाम घर में काम करने वाली बसंती को बयान लेने बुलाया, लेकिन उसने घटना में शामिल होने से इंकार किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link