- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- Attack On Police Team Reached To Close Shop Of District Member, Two Constables Injured Including Police Station In charge
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पनवार थाना पुलिस का वाहन
- पनवार थाना क्षेत्र के नष्टिगंवा बाजार का मामला, पुलिस ने 35 लोगों पर दर्ज किया मामला
15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक जिले में घोषित कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने गई पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। बताया गया कि पनवार थाना क्षेत्र के नष्टिगंवा बाजार में जनपद सदस्य का बेटा लॉकडाउन में भी दुकान संचालित कर रहा था। जहां गांव के कई असमाजिक तत्व एकत्र होकर 144 धारा का उल्लंघन कर रहे थे। ऐसे में गांव के जागरूक लोगों ने पनवार पुलिस को कोरोना कर्फ्यू को तोड़ने की सूचना दी। जानकारी के बाद पनवार थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार पुलिस बल के साथ गांव में दबिश दी तो एक दुकान खुली मिली। पुलिस ने समझाइश देकर दुकान बंद करने की अपील की तो आरोपी भड़क गए। ऐसे में आरक्षक ने सख्ती दिखाते हुए शटर गिराया तो जनपद सदस्य धनेन्द्र सिंह के बेटे ने हाथा पाई कर दी। पुलिस टीम ने हल्का बल प्रयोग किया तो आधा दर्जन ग्रामीणों ने घेर कर पुलिस पर हमला कर दिया। इस वारदात में थाना प्रभारी सहित दो आरक्षक घायल हो गए है। जिनको जवा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने 30 से 35 लोगों पर दर्ज किया मामला
पुलिस सूत्रों की मानें तो जनपद सदस्य के बेटे ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हमला बोला है। जिसमे रीवा पनवार थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार सहित दो आरक्षक घायल हुए है। इस मामले में पुलिस ने 30 से 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही अन्य थानों का पुलिस बल बुलाकर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।