Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंडएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
गोरमी नगर में पोरसा रोड पर रंगेश्वर मंदिर के पास स्थित दो दुकानों में शनिवार दोपहर को शार्ट सर्किट होने आग लग गई। जिसके चलते दुकानों के अंदर रखा 3.50 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गौरतलब है कि रंगेश्वर मंदिर के पास कृष्णा त्रिपाठी और छोटे शर्मा दोनों लोगों प्रोविजन दुकान किए हुए थे। लेकिन शनिवार को लॉकडाउन होने से दोनों दुकान बंद थी। दोपहर करीब 1.30 बजे शार्ट सर्किट होने से दुकानों में आग लग गई।
दोपहर 2.15 बजे जब दुकानों अंदर से उठ रही आग की लपटों को आसपास के लोगों ने देखा तो उन्होंने पुलिस और कृष्णा त्रिपाठी और छोटे शर्मा को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया,करीब 20 मिनट के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब-तक दुकानों के अंदर रखा सामान जलकर राख हो चुका था। इस आगजनी की घटना में दुकानदार कृष्णा त्रिपाठी को 2 लाख और छोटे शर्मा को 1.50 लाख रुपए की क्षति हुई है।