- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Morena
- Illegal Sand loaded Tractor Trolley Overturned, Three Bike Riders Buried On The Spot, Youth Were Going To Give Food To Their Family Locked In Kailaras Police Station
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना(कैलारस)11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- शराब के नशे में चालक भगा रहा था ट्रेक्टर, अनियंत्रत होने से पलटी रेत से भरी ट्राली
- पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस आंतरी के पास घटी घटना
मुरैना(कैलारस)। अवैध रेत से भरी ट्रेक्टर ट्राली तीन बाइक सवारों के ऊपर पलट गई, जिसके नीचे दबकर तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों बाइक सवार पिछले दो दिनों से कैलारस थाने में बंद, अपने परिजन को खाना देने जा रहे थे। नेपरी गांव में हाराकार मच गया है। घटना शनिवार रात आठ बजे के लगभग की है। नेपरी गांव निवासी जाहर सिंह जाटव को पुलिस ने एक मामले में पिछले दो दिन से थाने में पूछताछ के लिए बंद किया हुआ था। शाम करीब आठ बजे के लगभग उसका पुत्र चन्द्रेश जाटव अपने जीजा संदीप पुत्र महेश जाटव, उम्र 20 वर्ष, निवासी खितरपाल, विजयपुर, तथा फूफा नरेन्द्र जाटव, उम्र 30 वर्ष, निवासी मुरैना को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठालकर अपने पिता को खाना देने कैलारस थाने जा रहा था। बाइक पर सवार तीनों युवक जब एमएस रोड, आंतरी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास से गुजर रहे थे, कि तभी तेज रफ्तार से वहां से गुजर रही ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बगल से गुजर रहे तीनों बाइक सवार उसके नीचे आकर दब गए। दबने से मौके पर ही उन तीनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रेक्टर ट्राली में अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था, लिहाजा ट्राली पलटते ही चालक तुरंत वहां से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर कैलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा तीनों युवकों को नीचे से निकाला गया तथा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद अस्पताल में मृतक
शराब के नशे में था ड्राइवर
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेक्टर चालक ने शराब पी रखी थी, जिससे वह तेज रफ्तार के कारण ट्रेक्टर नहीं सम्हाल सका तथा ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने जब ट्रेक्टर की तलाशी ली तो, ट्रेक्टर की डिग्गी में शराब की बोतल व गिलास रखे पाए।
ट्रेक्टर की डिग्गी मे रखी शराब की बोतल व गिलास
कैलारस थाने में मचा हाहाकार
कैलारस थाने में बंद जाहर सिंह जाटव को जब इस घटना का पता लगा तो उनका रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा, दामाद तथा बहनोई तीनों ही इस घटना में खत्म हो चुके हैं। उसने बताया कि उनको पुलिस ने अवैध रुप से बंधक बनाकर थाने में बैठा रखा था।
-
चौदह की जगह मिले केवल, सात हजार टीके: रविवार को केवल जिला अस्पताल में होगा टीकाकरण, पूरे जिले के केन्द्रों पर नहीं, टीकाकरण अभियान की खुली पोल, अब लोगों को वेक्सीन के पड़े लाले

- कॉपी लिंक
शेयर
-
शहर भर में सोशल डिस्टेसिंग, अस्पताल में गायब: जिला अस्पताल मे ही सटकर बैठे लोग, कोई नहीं रोक-टोक करने वाला, बेधड़क मनमानी कर रहे लोग, कई तो मुंहपर मास्क लगाने की जरूत नहीं कर रहे महसूस

- कॉपी लिंक
शेयर
-
लाॅकडाउन से जनजीवन प्रभावित: कोई सिर पर सामान रखकर पैदल जा रहा, तो कोई ई-रिक्शा में बैठकर, दूरदराज से आने वालों को को हो रही परेशानी

- कॉपी लिंक
शेयर
-
चंद पलंगों के सहारे शहर: हर दिन निकल रहे दर्जनों कोरोना पॉजीटिव; नाममात्र की व्यवस्थाएं, शहर के अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों के लिए पर्याप्त नहीं पलंग

- कॉपी लिंक
शेयर