- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- Minor Boys Were Running Chain Snatching Gang In Rewa City, Vicious So Professional Criminals Will Also Be Beaten
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने चैन स्नेचिंग गैंग का किया भंडाफोड़, नाबालिग अपराधी को लूट के माल के साथ समान पुलिस को सौंपा
शहर में वर्षों से नाबालिग बच्चे चैन स्नेचिंग की गैंग चला रहे थे। हालांकि पुलिस को भी इस मामले की भनक थी, लेकिन शातिर आरोपी पुलिस से बचकर निकल जाते थे। ये बच्चे इसने शातिर थे कि पेशवर अपराधी भी इनकी चतुराई के आगे मात खा जाते थे। वे आधा दर्जन बच्चों की गैंग बनाकर हाईफाई बाइकों में फरार्टे मारते हुए चैन स्नेचिंग करते थे।
वारदात करते समय मोबाइल, नकदी पैसे और ज्वेलरी छीनकर भाग जाते थे। लूट के शिकार लोग जब तक कुछ समय पाते तब तक वे अपना हुलिया बदलकर अपने अपने स्कूल चले जाते थे। एक ऐसे ही वारदात की बीते दिन सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचते हुए समान थाना पुलिस को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन समान थाना क्षेत्र के द्वारका नगर निवासी 10वीं के छात्र को सिटी कोतवाली पुलिस ने उठाया था। जिससे पुलिस ने चैन स्नेचिंग की वारदात को कबूल कराने के लिए लाख जतन किए। फिर भी शातिर नाबालिग आरोपी नहीं टूटा। वह आम अपराधियों की तरह पुलिस को घंटों छकाता रहा। अंत में जब टूटा तो एक दर्जन वारदातों को कबूल किया।
हालांकि पुलिस को आरोपियों के कब्जे से चार चैन बरामद हुई है। अपचारी बालक आधा दर्जन बच्चों की गैंग बनाकर शाम को शहर के सूनसान रास्तों में बाइक से फरार्टे मारते हुए चैन छीन लेते थे। कई बार तो घटना के शिकार पीड़ित थाने तक नहीं पहुंच पाए है। क्योंकि नाबालिग बच्चे इतनी सफाई से वारदात कर देते थे कि खुद को पता नहीं चलता था।
चार घटनाओं का माल बरामद, कई मामलों में रिपोर्ट तक नहीं
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग आरोपियों से चार घटनाओं के चार चैन बरामद हुए है। वहीं कई मामलों में अभी तक थाने में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं है। ओवर हाल छोटी—बड़ी एक दर्जन से ज्यादा वारदात कर चुके है। जिनमे मोबाइल चोरी, चैन स्नेचिंग, पैसा छीनना, छोटी—मोटी लूट, डकैती, चोरी आदि वारदातों में लिप्त थे। ये आरोपी समान थाना, सिविल लाइन, बिछिया थाना, अमहिया थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा चैन स्नेचिंग की वारदातों को कबूला है।