Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- 15 साल के लड़के को अंकसूची में 21 का बता 21 साल की युवती से करा रहे थे शादी, रुकवाई
जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के भाटी बड़ोदिया निवासी 15 साल के किशोर की बारात सुरजापुर जाने वाली थी। किशोर की जिससे शादी होने वाली थी उस युवती की उम्र 21 वर्ष निकली। नाबालिग किशोर की शादी होने की जानकारी चाइल्ड लाइन को उस समय मिली जब किशोर का प्रोसेशन निकल रहा था। टीम पहुंची और दस्तावेज चेक किए तो पता चला कि स्कूल की अंक सूची में जन्म दिनांक में हेरफेर कर 15 के स्थान पर 21 साल कर दी।
भाटी बड़ोदिया निवासी किशोर का शुक्रवार रात प्रोसेशन निकल रहा था। इसकी जानकारी चाइल्ड टीम को मिली। देर रात गांव पहुंची टीम को पता चला कि नाबालिग की शादी शनिवार को सुरजापुर निवासी 21 साल की युवती के साथ होने वाली है। टीम के साथ बाल महिला बाल विकास के अधिकारी भी साथ थे। परिजन से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि जिसकी शादी हो रही है उसकी उम्र 21 साल होकर बालिग है। टीम ने जन्म संबंधित दस्तावेज मंगवाए गए तो परिवार के लोग तीसरी की अंकसूची लेकर आए। उसमें जन्म वर्षा 2000 लिखा था। बारीकी से देखने पर पता चला आखिरी अंक शून्य ने होकर 6 है उस पर वाइटनर लगाकर शून्य बना दिया।
2006 के मान से वह नाबालिग निकला। जहां बारात जानी थी वहां से दस्तावेज मंगवाए तो पता चला कि जिससे शादी होने वाली थी वह 21 साल की है। टीम के पदाधिकारियों ने परिवार के लोगों को समझाइश देते हुए विवाह रुकवाया। टीम ने नाबालिग की शादी करवाने की जानकारी मिलने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस पर परिवार के लोगों ने शपथ पत्र दिया की वे बालक के बालिग होने के बाद ही शादी करेंगे।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को लगाई फटकार
आंगनवाड़ी से (एडी) जिला बाल संरक्षण अधिकारी रवींद्र मिश्रा कार्रवाई में शामिल रहे। उन्होंने ग्राम भाटी बड़ोदिया की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को फटकार लगाई की गांव में बाल विवाह हो रहा है आप को पता नहीं है। इसके बाद विवाह के घर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तैनात किया। कार्रवाई में चाइल्ड लाइन एरिया पर्यवेक्षण अधिकारी प्रियंका बैरागी, सदस्य दिव्या उपाध्याय, अरुण भल्ला ग्राम भाटी बड़ोदिया शामिल रहे।
गलती मानने पर नहीं की कार्रवाई
चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक प्रेम चौधरी ने बताया टीम ने विवाह स्थल पर पहुंच कर विवाह रुकवाया। उन्होंने बताया अंकसूची पर वाइटर लगाकर 6 को शून्य करने के बारे में पूछा गया तो सभी ने इंकार कर दिया। उन्होंने शपथ पत्र देकर विवाह नहीं करने बात कही इस कारण उन पर कार्रवाई नहीं की।