- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The District Was Furious Over The Negligence In The Treatment Of Corona Infected, Said The Collector, One Corona Infected Died Due To Lack Of Oxygen Next To My House.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कलेक्टर अस्पताल कर्मियों की बैठक ले रहे थे, तभी पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत पहुंच गए और अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को आड़े हाथों ले लिया।
- अस्पताल संचालकों की बैठक में अचानक पहुंच गए थे तरुण भनोत
पूर्व वित्तमंत्री कांग्रेस विधायक तरुण भनोत ने रविवार को कलेक्टर की जमकर क्लास लगाई। दरअसल कलेक्टर अस्पताल संचालकों की बैठक ले रहे थे। तरुण भनोत रेडक्रास को 5 लाख रुपए और राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा के साथ मिलकर 32 टन लिक्विड ऑक्सीजन ओड़िशा से मंगवा कर देने संबंधी जानकारी देने पहुंचे थे।
वहां कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे दावे पर वे बिफर गए। बोले कलेक्टर साहब क्या झूठ परोस रहे हैं। हमारे बगल में ही एक व्यक्ति की ऑक्सीजन न मिलने से मौत हो गई और आप हैं कि बेहतर व्यवस्थाओं का ढिढोरा पीट रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कलेक्टर और विधायक में इसी बात को लेकर बहस भी हो गई। इस बैठक में कलेक्टर और विधायक की इस तककार का वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में विधायक तरुण भनोत काफी गुस्से में दिख रहे हैं और कलेक्टर के दावे पर आईना दिखा रहे हैं। विधायक ने भरी बैठक में कलेक्टर की क्लास लगा दी। बोले कि अस्पतालों में बेड नहीं, रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोक नहीं पा रहे। ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं करा पा रहे हैं। पूरा सिस्टम ठप हो गया है।
32 टन लिक्विड ऑक्सीजन लेकर ओडिशा से पहुंचा टैंकर।
चिन्नित थे को जबलपुर के जनता और अस्पतालों के इलाज और बचाव के लिए समर्पित कर दिया। इसे देश भक्ति कहते है। यह वो युवा उद्योगपति है जिसने दिल्ली हाई कोर्ट में सालो मुक़दमा लड़ कर जनता को राष्ट्र ध्वज अपने घर , संस्थानों में गर्व के साथ लहराने का हक़ दिलवाया था। @MPNaveenJindal
— Vivek Tankha (@VTankha) April 18, 2021
जबलपुर की विधायक @TarunBhanot15 ने मुझे आग्रह किया की किसी भी क़ीमत में जबलपुर के मरीज़ों और अस्पतालों के लिए इमर्जन्सी oxygen उपलब्ध होनी चाहिए। मैंने अपने एक उद्योगपति मित्र को जब शहर का हाल बताया तो उन्होंने २ liquefied oxygen के १६ , १६ टन के tankers जो उनके इंडस्ट्री के १/२
— Vivek Tankha (@VTankha) April 18, 2021
विधायक ने 32 टन ऑक्सीजन ओर पांच लाख रुपए रेडक्रास को दिए
विधायक तरुण भनोत और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने 32 टन लिक्विट ऑक्सीजन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि ओडिशा से युवा उद्योगपति नवीन जिंदल ने अपनी फैक्ट्री से 32 टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराया है। इसके अलावा विधायक तरुण भनोत ने रेडक्रास को नकद पांच लाख रुपए दिए।