Bajaj Chetak Electric की तेज हुई डिमांड, इन शहरों में जल्द होगी लॉन्चिंग

Bajaj Chetak Electric की तेज हुई डिमांड, इन शहरों में जल्द होगी लॉन्चिंग


बजाजा इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड तेजी से बढ़ी.

Bajaj Chetak Electric की भारी डिमांड के चलते कंपनी ने इसके दामों में करीब 27,000 रुपये का इजाफा किया है. कीमत बढ़ोतरी के बाद अब इस स्कूटर की पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1,42,620 रुपये है. मार्च 2021 में भी इसकी कीमत में 5,000 की बढ़ोतरी की गयी थी.

नई दिल्ली. बजाज कंपनी का ये पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था.कंपनी को स्कूटर की बुकिंग के 48 घण्टे के अंदर ही शानदार रिस्पांस देखने को मिला.इस स्कूटर की भारी डिमांड और कन्फर्म बुकिंग आने के बाद इसके आगे की बुकिंग को बंद कर दिया गया है.ये स्कूटर फ़िलहाल बंगलुरु और पुणे में ही बिक्री के लिए उपलब्ध है.कंपनी का कहना है की वो इस स्कूटर को भारत के अन्य शहरों में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

इन शहरों में होगी लॉन्चिंग – भारी मांग और बिक्री को बढ़ावा देने के लिए कंपनी जल्द ही इस स्कूटर को चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में लॉन्च करेगी. बजाज चेतक के अभी भारत में कुल 18 डीलरशिप स्टोर है, जिसमे 5 पुणे और 13 बेंगलुरु में स्थित हैं. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में Ather 450X और TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को सीधा टक्कर देता है.

यह भी पढ़ें: कैसे चुनें सही Electric Scooter? जिससे बाद में न हो परेशानी, जानें सबकुछ

बजाजा ने इसकी कीमत बढ़ाई – भारी डिमांड के चलते कंपनी ने इसके दामों में करीब 27,000 रुपये का इजाफा किया है.कीमत बढ़ोतरी के बाद अब इस स्कूटर की पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1,42,620 रुपये है. मार्च 2021 में भी इसकी कीमत में 5,000 की बढ़ोतरी की गयी थी. यह भी पढ़ें: आधी से भी कम कीमत पर खरीदें Royal Enfield, Bajaj V और Honda CB बाइक, जानें सबकुछ

Bajaj Chetak electric की पावर – कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो वेरिएंट में पेश किया है जिसमे एंट्री-लेवल Urbane (अर्बन) और टॉप-एंड Premium (प्रीमियम) वेरिएंट शामिल हैं.इस स्कूटर का इलेक्ट्रिक मोटर 3.8kW की कॉन्टिनुएस पावर और 4.1kW  की पीक पावर जनरेट करता है. इस ई-स्कूटर में एक 3kWh लिथियम-आयन की बैटरी मिलती है.इसके रियर व्हील में पावर देने के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है.एक बार के फुल चार्ज में इस स्कूटर का इको मोड 95 किलोमीटर की रेंज देता है वहीं इसका स्पोर्ट मोड 85 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है.ये ड्राइविंग रेंज चालक के तरीके और रोड कंडीशन पर भी निर्भर करती है.

इस स्कूटर की बैटरी को फुल चार्ज करने में करीब 5 घंटे का समय लगता है. इसकी बैटरी पर कंपनी 3 साल या 50,000 किलोमीटर तक की वारंटी देती है.ये वारंटी स्कूटर के कमर्शियल इस्तेमाल और सेकंड ओनर के लिए नहीं होगी.









Source link