IPL: पूरी SRH टीम को ले डूबी बेयरस्टो की ये बड़ी गलती, ट्विटर पर वायरल हुए मजेदार मीम्स

IPL: पूरी SRH टीम को ले डूबी बेयरस्टो की ये बड़ी गलती, ट्विटर पर वायरल हुए मजेदार मीम्स


चेन्नई: मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को खेले गए आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर जॉनी बेयरस्टो बड़े ही अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए. जॉनी बेयरस्टो ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उनकी एक गलती न सिर्फ उनको बल्कि पूरी SRH टीम को ले डूबी. जॉनी बेयरस्टो हैदराबाद की पारी के आठवें ओवर में दूसरी गेंद पर हिटविकेट आउट हो गए.

वायरल किए जा रहे मजेदार मीम्स 

बेयरस्टो ने 22 गेंदों पर 43 रन बनाए थे. बेयरस्टो ने अपनी पारी में 4 छक्के और 3 चौके लगाए थे. बेयरस्टो 8वें ओवर में क्रुणाल पंड्या की गेंद पर स्वीप मारने की कोशिश में खुद को संभाल नहीं पाए और उनका पिछला पैर स्टंप को टच कर गया. इस तरह बेयरस्टो हिटविकेट आउट हो गए. बेयरस्टो के इस तरह हिटविकेट आउट होने पर ट्विटर पर मजेदार मीम्स वायरल किए जा रहे हैं.

हैदराबाद की लगातार तीसरी हार

मुंबई इंडियंस ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हरा दिया. मुंबई इंडियंस की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है और अब वह चार अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. वहीं, हैदराबाद को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है और टीम को अभी भी इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश है. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 150 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने हैदराबाद को 19.4 ओवर में 137 रन पर ढेर कर दिया.





Source link