IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल ने कोलकाता के खिलाफ 28 गेंदों में अर्धशतक लगाया (फोटो-पीटीआई)
ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने आईपीएल 2021 में अपना अच्छी लय बरकरार रखी है. मैक्सवेल ने हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक जमाने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी 28 गेंदों में फिफ्टी जड़ी.
ग्लेन मैक्सवेल ने क्रीज पर आते ही स्पिनर्स पर हल्ला बोला. जिन स्पिनर्स के खिलाफ देवदत पडिक्कल को खेलने में दिक्कत पेश आ रही थी, मैक्सवेल उन्हीं को निशाना बनाते नजर आए. दूसरे ओवर में ही दो विकेट खोने के बावजूद मैक्सवेल ने आरसीबी को पावरप्ले में 45 रन तक पहुंचाया और उसके बाद महज 28 गेंदों में अर्धशतक जड़ा.
विराट कोहली ने किया मैक्सवेल को सलाम
ग्लेन मैक्सवेल ने अपने अर्धशतक में 6 चौके और 2 छक्के लगाए. मैक्सवेल ने जैसे ही अर्धशतक पूरा किया, कप्तान विराट कोहली डगआउट में बेहद खुश दिखे. उन्होंने डगआउट से बाहर निकल झुककर इस विस्फोटक बल्लेबाज के लिये तालियां बजाई.
विराट कोहली ने किया मैक्सवेल को सलाम
IPL 2021: वरुण चक्रवर्ती ने 2 गेंद में किया विराट कोहली को आउट, फिर भी टीम इंडिया के दरवाजे बंद!
आरसीबी में आते ही मैक्सवेल ने बदले रंग
बता दें ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा था जिसके बाद इस टीम के फैसले पर सवाल खड़े हो रहे थे. लेकिन मैक्सवेल ने आरसीबी में आते ही अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया. जो मैक्सवेल पिछले पूरे सीजन में एक छक्का नहीं लगा सके, उन्हीं मैक्सवेल ने इस सीजन में लगातार दो अर्धशतक ठोक दिये हैं. मैक्सवेल इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और ऑरेंज कैप उन्हीं के सिर सजी है. खबर लिखे जाने तक मैक्सवेल ने इस सीजन में अपने 150 रन पूरे कर लिये थे और उनके बल्ले से कुल 7 छक्के निकल चुके थे. मैक्सवेल को आरसीबी की टीम भा गई है. ये बल्लेबाज ऐसे ही खेलता रहा तो कौन जानता है कि आरसीबी इस सीजन पहली बार आईपीएल चैंपियन भी बन जाए.