प्लेइंग-11 में इन खिलाड़ियों को जगह दी जा सकती है
विकेटकीपर: एबी डिविलियर्स
टी20 में बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. मौजूदा सीजन के दो मैच में वे 49 रन बना चुके हैं और स्ट्राइक रेट 153 का है.बल्लेबाज: विराट कोहली, नीतीश राणा, शुभमन गिल
बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दो मैच में 66 रन बनाए हैं. वे टी20 लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. दूसरी ओर केकेआर के ओपनर नीतीश राणा ने दो मैच में दो अर्धशतक के साथ 137 रन बनाए हैं. वहीं केकेआर के ही दूसरे ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने दो मैच में 48 रन बनाए हैं.
ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, ग्लेन मैक्सवेल, शहबाज अहमद
केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं. वे दो मैच में अब तक 6 विकेट ले चुके हैं. हालांकि वे बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. इसके अलावा टीम के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शाकिब ने 2 विकेट लिए हैं. आरसीबी के मैक्सवेल ने एक अर्धशतक के साथ 98 रन बनाए हैं. बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शाहबाज अहमद ने 3 विकेट लिए हैं.
गेंदबाज: पैट कमिंस, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज
मध्यम गति के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने 7 विकेट लिए हैं. बैंगलाेर के इस गेंदबाज की इकोनॉमी भी 7 से कम हैं. वहीं तेज गेंदबाज सिराज ने 2 विकेट लिए हैं और उनकी इकोनॉमी 6 से कम है. केकेआर के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए हैं और कसी हुई गेंदबाजी की है. वे अंतिम ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं.
पिच रिपोर्ट: चेन्नई की पिच का पहली पारी का औसत स्कोर 160 रन के आस-पास है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रहती है. क्योंकि जैसे-जैसे पारी बढ़ती है. पिच धीमी होती जाती है. ऐसे में टॉस महत्वपूर्ण रहेगा. लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा.
आईपीएल के ओवरऑल रिकॉर्ड में केकेआर की टीम आगे
कुल मैच: 26
केकेआर जीता: 14
बैंगलोर जीता: 12
इन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रन बनाए
विराट कोहली (बैंगलोर): 5944
एबी डिविलियर्स (बैंगलोर): 4898
नीतीश राणा (केकेआर): 1574
आंद्रे रसेल (केकेआर): 1531
इन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए
आंद्रे रसेल (केकेआर): 67
शाकिब अल हसन (केकेआर): 61
हर्षल पटेल (बैंगलोर): 53
मोहम्मद सिराज (बैंगलोर): 41
डिस्क्लेमर: ये सुझाव खिलाड़ियों के प्रदर्शन, यहां हुए मैच और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं. टीम चुनते समय फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिम का ध्यान रखें.