- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- 12 To 15 People Died In People’s Hospital Due To Shortage, Hospital Management Said Supply Was Interrupted But No Death
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल3 घंटे पहले
एक पीड़ित ने अस्पताल में ऑक्सीजन न मिलने से परिजन की मौत की बात कही।
एक तरफ सरकार भोपाल के कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध होने का ढिंढोरा पीट रही है। दूसरी तरफ ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की जान जा रही है। शहडोल और जबलपुर के बाद अब सोमवार को राजधानी के पीपुल्स हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से 10 से 12 लोगों की मौत होने की खबर है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इससे इनकार किया है। अस्पताल प्रबंधन का तर्क है, सुबह ऑक्सीजन सप्लाई कुछ देर के लिए बाधित जरूर हुई थी, लेकिन इसकी वजह से मौतें नहीं हुई हैं।
पिछले कई दिनों से पीपुल्स अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी और मरीजों की परेशानी सामने आ रही थी। मरीजों के परिजन शिकायत कर रहे हैं कि अस्पताल प्रबंधन ऑक्सीजन की कमी बताते हुए मरीजों को भर्ती कर रहे हैं। पिछले दिनों सागर निवासी रमाकांत तिवारी की मौत हॉस्पिटल में हुई थी।
सूत्रों का कहना है, अस्पताल में आक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध ना होने से देर रात या सुबह ऑक्सीजन खत्म या कम हो जाती है। बताया जा रहा है, पीपुल्स कोविड हॉस्पिटल सेंटर में सोमवार सुबह ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से 10 से 12 मरीज़ों क़ी मौत हो गई। इधर, अस्पताल प्रबंधन का दावा है, मौत होने की वजह बिगड़ी हुई तबियत है। ऑक्सीजन की सप्लाई कम या ज्यादा होती रहती है।