- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Silo Center Machines Malfunction, Queue Of Tractor trolleys Laden With Produce Lying 5 Km Outside The Center
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हिनौता साइलो केंद्र के बाहर लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली की कतार।
सागर जिले के हटा के ग्राम हिनौता स्थित साइलो केंद्र पर लगी मशीनों में तकनीकी खराबी आने से गेहूं उपज की तुलाई बंद हो गई। तुलाई बंद होने से साइलो केंद्र के बाहर उपज से लदे ट्रैक्टर व ट्रॉलियों की कतार लगना शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कतार करीब 5 किमी लंबी हो गई। स्थिति यह थी सड़क पर जहां तक नजर जाती, सिर्फ ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर नजर आ रहे थे। सोमवार को भी साइलो केंद्र पर उपज बेचने के लिए किसानों की भीड़ लगी। उपज की तुलाई कराने में किसानों को दो से तीन दिनों तक का समय लग रहा है। किसान तीरथ पटेल ने बताया साइलो केंद्र पर उपज लेकर आए थे। लेकिन मशीनें खराब होने से उपज की तुलाई में देरी हो रही है। किसानों को गर्मी के बीच अपनी उपज बेचने के लिए करीब दो दिन तक अपने नंबर का इंतजार करना पड़ता है। यहां बता दें साइलो केंद्र में लगी तुलाई मशीनों पर एक घंटे में करीब छह ट्रैक्टर-ट्रॉली की तुलाई होती है। ऐसे में उपज तुलाई के लिए किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। किसान अरविंद ठाकुर ने कहा गेहूं की फसल बेचने के लिए साइलो केंद्र के बाहर भीड़ लग रही है। समय पर उपज की तुलाई नहीं होने से किसान परेशान हैं। वहीं बार-बार बादल छाने से बारिश होने से उपज को नुकसान होने का डर बना हुआ है।