कोरोना से बचाव के लिए डॉक्टर के टिप्स: अच्छी नींद लें, घर का बना खाना खाएं, दिन में एक बार भाप लें, गर्म पानी पीने को आदत शामिल कर लें

कोरोना से बचाव के लिए डॉक्टर के टिप्स: अच्छी नींद लें, घर का बना खाना खाएं, दिन में एक बार भाप लें, गर्म पानी पीने को आदत शामिल कर लें


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Get A Good Sleep, Eat Homemade Food, Steam Once A Day, Include The Habit Of Drinking Hot Water.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर में लगातार कोरोना विस्फोट हो रहा है। नित नए अनचाहे रिकॉर्ड बन रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि न ताे अस्पताल में बेड है और ना ही मार्केट में दवा। ऑक्सीजन के लिए भी लोग खाली सिलेंडर लेकर यहां-वहां भटक रहे हैं। बस सब इसी कोशिश में हैं कि कैसे वे अपनों की जान बचाएं। हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। वे लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा और सावधानी रखने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों की माने तो डरने की जगह हमें सावधानी रखना होगी। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रज्ञा शर्मा का कहना है कि अभी देखने में आ रहा है कि लोग काफी डर रहे हैं। अच्छी नींद लें, घर का बना खाना खाएं, दिन में एक बार भांप लें, गर्म पानी पीएं… डरने की जगह इन सभी को दिनचर्या में शामिल करें। डॉक्टर का कहना है कि हमें इन कठिन समयों में घबराने की आवश्यकता नहीं है। याद रखें, रोकथाम हमेशा इलाज से बेहतर है। सबसे जरूरी है, सकारात्मक रहें।

डॉ. शर्मा के कोरोना बवाच को लेकर टिप्स…

  • घर पर रहें, मास्क पहनें, सैनिटाइज़र का उपयोग लगातार करें।
  • बाहर जाएं तो सोशल डिस्टेंस रखें। मास्क पहनें।
  • अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन, लाइट फिजिकल एक्सरसाइज को शामिल करें।
  • दिन में एक बार स्टीम लेना शुरू कर करें, उबला हुआ पानी पीएं, घर का बना खाना खाएं।
  • आहार में खट्टे फल, हरी सब्जी शामिल करें। अच्छी नींद लें। (कम से कम 7-8 घंटे)
  • इन सावधानियों के साथ ही मल्टी विटामिन की गोलियां ले सकते हैं (हालांकि डॉ. से सलाह लेने के बाद ही लें)।
  • इन सभी सावधानियों के बाद भी अगर कोई लक्षण दिख रहा है तो बिना समय बर्बाद किए खुद का परीक्षण करवाएं।

खबरें और भी हैं…



Source link